जिले में उपनिर्वाचन-2024 अंतर्गत रिक्त 43 पंच पद और एक पार्षद पद हेतु होगा निर्वाचन

नसीमखान

रायसेन,
मप्र राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतों के उपनिर्वाचन-2024 (उत्तरार्द्ध) हेतु निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किया गया है। रायसेन जिले में जनपद पंचायत बाड़ी अंतर्गत 37 पंच पद, जनपद पंचायत औबेदुल्लागंज अंतर्गत 03 पंच पद, जनपद पंचायत गैरतगंज अंतर्गत 02 पंच पद और जनपद पंचायत बेगमगंज अंतर्गत एक पंच पद रिक्त है, जिसके लिए निर्वाचन होना है। इसी प्रकार नगरीय निकायों के उपनिर्वाचन-2024 (उत्तरार्द्ध) हेतु घोषित निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार नगर परिषद बरेली के रिक्त वार्ड क्रमांक-09 में पार्षद पद हेतु निर्वाचन होना है।
मप्र राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी पंचायतों/नगरीय निकायों के उपनिर्वाचन-2024 (उत्तरार्द्ध) कार्यक्रम अनुसार निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन और नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया 18 नवम्बर से प्रारंभ हो गई है। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 25 नवम्बर को दोपहर 03 बजे तक निर्धारित है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 26 नवम्बर को की जाएगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 28 नवम्बर निर्धारित है तथा अभ्यर्थिता से नाम वापसी के ठीक बाद निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन होगा। मतदान आवश्यक होने पर 09 दिसम्बर को प्रातः 09 बजे से शाम 05 बजे तक होगा। मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 12 दिसम्बर 2024 को होगी।

  • editornaseem

    Related Posts

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    नसीम खानसांची,,, दीपावली के प्रमुख त्योहार को देखते हुए नगर की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 33 केवी आमखेड़ा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।जानकारी के अनुसार दिनांक 01/11/26…

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    नसीम खानसांची ,,,आज नगर में लौह पुरुष बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।जानकारी के अनुसार आज सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई