जिले में कुंओ और बावड़ियों का निरीक्षण कर उनके सुरक्षित अथवा असुरक्षित होने के संबंध में जांच किए जाने के निर्देश

नसीम खान संपादक

रायसेन,
कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा जिले में नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में ऐसे कुँए-बावड़ियों, जिन्हें गर्डर-फर्शी, सीमेंट-कॉन्क्रीट या किसी अन्य उपाय से बंद किया गया हो अथवा ढंका गया हो, का शीघ्र सर्वे कर सूचीबद्ध किए जाने के संबंध में पुलिस अधीक्षक, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ एवं अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में बावड़ी दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोकने के लिये कार्यवाही के निर्देश दिये थे।
जिले में संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार, थाना प्रभारी, अनुविभागीय अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, अनुविभागीय अधिकारी पीएचई अथवा उपयंत्री, जनपद सीईओ या सीएमओ संयुक्त रूप से ऐसे बोरवेल, कुंओ-बावड़ियों का निरीक्षण कर उनके सुरक्षित अथवा असुरक्षित होने के संबंध में जांच किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। असुरक्षित पाए जाने वाले कुआं, बावड़ी का एसडीएम, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, अनुविभागीय अधिकारी पीएचई अथवा उपयंत्री, जनपद सीईओ अथवा सीएमओ मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे और यदि उन पर अतिक्रमण है तो विधि सम्मत तरीके से हटावाने की कार्यवाही करेंगे। यदि ऐसे बोवरेल, कुआं-बावड़ी ढंके हैं तो उनका कवर हटाया जाकर सुरक्षित किया जाएगा।
इसी प्रकार यदि किसी कुंआ अथवा बावड़ी के पानी का उपयोग पेयजल अथवा निस्तार आदि के लिए किया जा सकता हो तो उन्हें उस रूप में सुरक्षित किया जाएगा। यदि कुंआ अथवा बावड़ी अनुपयोगी है तो उन्हें समुचित रूप से पाटने/भरवाया जाकर सुरक्षित किए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं। किसी संरचना के पुरातात्विक महत्व के होने पर उन्हें उसी रूप में संरक्षित एवं सुरक्षित किए जाने की कार्यवाही संपादित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई सार्वजनिक बावड़ी अथवा कुआं ऐसा है, जिस पर मुंडेर नहीं है तो उस बावड़ी अथवा कुएं पर स्थानीय प्रशासन/विभाग के माध्यम से मुंडेर बनवाई जाए। यदि निजी अथवा किस संस्था के बावड़ी अथवा कुएं ऐसे पाए जाते हैं, जिन पर मुंडेर नहीं है तो संबंधितों द्वारा मुंडेर बनवाई जाकर उन्हें सुरक्षित कराए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर