जिले में दिव्यांगजनों के लिए 20 मार्च से विकासखण्ड स्तर पर लगेंगे उपकरण चिन्हांकन शिविर

नसीम खान संपादक

रायसेन,
जिले में दिव्यांगजनों को उनकी पात्रता अनुसार सहायक उपकरण प्रदाय कर शत-प्रतिशत सैचुरेशन लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के निर्देशानुसार भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित एडिप योजना के अंतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माता एल्मिको के माध्यम से 20 मार्च से विकासखण्ड स्तर पर असेसमेंट शिविर (उपकरण चिन्हांकन शिविर) आयोजित किए जा रहे हैं। उपकरण प्रदाय करने के लिए चिन्हांकित दिव्यांगजनों को पृथक से वितरण शिविर लगाकर उपकरण वितरित किए जाएंगे। कलेक्टर श्री दुबे द्वारा सभी जनपद सीईओ, सीएमओ सहित अन्य अधिकारियों को अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को शिविरों में लाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे कि उपकरण वितरण हेतु उन्हें चिन्हांकित किया जा सके।
रायसेन जिले के उदयपुरा विकासखण्ड अंतर्गत 20 मार्च को जनपद पंचायत प्रांगण उदयपुरा में, सिलवानी विकासखण्ड अंतर्गत 21 मार्च को जनपद पंचायत प्रांगण सिलवानी में, बेगमगंज विकासखण्ड अंतर्गत 22 मार्च को जनपद पंचायत प्रांगण बेगमगंज में, बाड़ी विकासखण्ड अंतर्गत 23 मार्च को जनपद पंचायत प्रांगण बाड़ी में, औबेदुल्लागंज विकासखण्ड अंतर्गत 24 मार्च को जनपद पंचायत प्रांगण औबेदुल्लागंज में और सांची तथा गैरतगंज विकासखण्ड अंतर्गत 25 मार्च को जिला विकलांग पुनर्वास केन्द्र रायसेन में उपकरण चिन्हांकन शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह शिविर प्रातः 11 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। शिविर आयोजन हेतु ग्रामीण क्षेत्र के लिए संबंधित जनपद पंचायत सीईओ और शहरी क्षेत्र के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी नोडल अधिकारी रहेंगे।
कलेक्टर श्री दुबे द्वारा जारी आदेश के तहत संबंधित नोडल अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि ऐसे दिव्यांगजन जिन्हें अब तक सहायक उपकरण प्रदाय नहीं किया गया है अथवा जिन्हें उपकरण प्रदाय अवधि पांच वर्ष पूर्ण हो चुकी हैं, उन्हें चिन्हांकन कर शिविर स्थल पर अनिवार्यताः लाया जाए। दिव्यांग व्यक्ति को अपने साथ विकलांगता प्रमाण पत्र, पूर्व में प्रदाय कृत्रिम अंग सहायक उपकरण की अवधि, निःशक्त व्यक्ति के दो पासपोर्ट साईज के फोटो जिसमें विकलांगता प्रदर्शित हो, समग्र आईडी आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, गरीबी रेखा का राशनकार्ड, आय प्रमाण पत्र की छायाप्रति दो सेट में लाना अनिवार्य है। शिविर स्थल पर कृत्रिम अंग, सहायक उपकरणों के लिए एल्मिको द्वारा दिव्यांगजनों का चिन्हांकन किया जाएगा। दिव्यांगता प्रमाण पत्र किसी भी परिस्थिति में शिविर स्थल पर नहीं बनाए जाएंगे।

दिव्यांगता श्रेणी अनुसार प्रदाय किए जाएंगे उपकरण

एल्मिको द्वारा दिव्यांगता श्रेणी अनुसार चिन्हांकित दिव्यांगजनों को उपकरण प्रदायन किए जाएंगे। अस्थि बाधित दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्रायसकिल, ट्रायसकिल, व्हील चेयर, बैशाखी, एल्वा क्रच, वाकिंग स्टिक, रोलेटर, ट्राईपेड, सीपी चेयर, कैलीपर्स तथा कृत्रिम अंग प्रदाय किए जाएंगे। श्रवण बाधित दिव्यांगजनों को श्रवण यंत्र तथा जिंक बैटरी, दृष्टि बाधित दिव्यांगजनों को ब्रेल किट, स्मार्ट फोन, स्मार्ट केन, ब्रलकेन फोल्डिंग, ब्लांड स्टिक तथा डेजी प्लेयर और मानिसक दिव्यांगजन को एमआर किट और एडीएल किट प्रदाय किए जाएंगे।

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर