जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस
रायसेन में आयोजित मुख्य समारोह में कलेक्टर श्री दुबे ने किया झण्डावंदन

नसीम खान

रायसेन,
जिला मुख्यालय रायसेन सहित सम्पूर्ण जिले में पूरे उमंग, उल्लास और राष्ट्रप्रेम की भावनाओं से ओत-प्रोत वातावरण में गणतंत्र दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय रायसेन स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा झण्डावंदन किया गया और परेड की सलामी ली गई। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा गणतंत्र दिवस पर प्रदेश की जनता के नाम प्रसारित संदेश का मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री दुबे ने वाचन भी किया।
समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री दुबे ने सलामी परेड का निरीक्षण किया। समारोह में सुरक्षा बलों द्वारा हर्ष फायर किया गया एवं राष्ट्रगान की आकर्षक धुन प्रस्तुत की गई। परेड में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, होमगार्ड, महिला पुलिस बल, एनसीसी तथा स्काउड गाइड द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री दुबे द्वारा इस अवसर पर रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। इसके पश्चात उन्होंने परेड कमाण्डर से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस परेड का नेतृत्व परेड कमान्डर सूबेदार श्री राघवेन्द्र सिंह राजावत द्वारा किया गया।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    नसीम खानसांची,,,सलामतपुर उपमंडी के अनाज एवं तिलहन व्यापार संघ की व्यापारी बैठक में सर्वसम्मति से सांची निवासी भानु प्रताप बघेल को संघ का नया अध्यक्ष बनाए जाने पर सांची में…

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    नसीम खानसांची,,, सुबह से ही मौसम के तेवर बदल गए हैं। आसमान में घने काले बादलों ने डेरा जमा लिया है और नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कभी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    साँची विश्वविद्यालय के 22 छात्रों ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए शोध पत्रडॉ. उपेंद्र बाबू खत्री ने मुख्य वक्ता के रूप में योग की भूमिका पर रखे विचार

    साँची विश्वविद्यालय के 22 छात्रों ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए शोध पत्रडॉ. उपेंद्र बाबू खत्री ने मुख्य वक्ता के रूप में योग की भूमिका पर रखे विचार

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    सांची में इंटरनेट सेवा चरमराई, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

    सांची में इंटरनेट सेवा चरमराई, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?

    डेढ़ करोड़ का आलीशान भवन, फिर भी गंदगी से बेहाल सांचीनगर में सफाई, नालियों, मच्छरों और पेयजल लाइनों की समस्याएं बरकरार, आखिर कब जागेगा नगर परिषद प्रशासन?