जिले में 02 मई को होगा लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन

नसीम खान संपादक
टीएल बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

रायसेन,
प्रदेश के साथ ही रायसेन जिले में 02 मई को लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में सभी नगरीय निकायों तथा ग्राम पंचायतों में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन किया जाएगा, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। जिला मुख्यालय पर लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन सागर तिराहा स्थित वन परिसर में प्रातः 11 बजे किया जाएगा।
कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि जिले के लिए यह गौरव की बात है कि लाड़ली लक्ष्मी योजना का शुभारंभ रायसेन जिले में हुआ था तथा प्रदेश की पहली लाड़ली लक्ष्मी जिले की बालिका थी। ग्राम पंचायत और निकाय स्तर पर लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन 02 मई को प्रातः 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा तथा दोपहर 12 बजे से मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा जाएगा। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि लाड़ली लक्ष्मी उत्सव में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं तथा नागरिकों की सहभागिता हो।
टीएल बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने विभागवार सीएम हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिक समयावधि की लंबित शिकायतों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि संबंधित शिकायतकर्ता से चर्चा कर वस्तुस्थिति जानें तथा नियमानुसार निराकरण की कार्यवाही करें। कलेक्टर श्री दुबे द्वारा समय सीमा वाले विभागीय पत्रों की समीक्षा करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्री वृंदावन सिंह सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार