नसीम खान
सांची,,,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अंकित मेहतो के नेतृत्व में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर गद्दी छोड़” और “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” सहित विभिन्न नारे लगाते हुए अपनी नाराजगी जताई।
रैली के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त तहसीलदार सुरेश सिंह को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों और विरोध से राज्यपाल को अवगत कराने की मांग की।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता गौतम सिंह यादव, शकील पटेल, अमृत बाबू नरवारे, मुशर्रफ कुरैशी, बबलू पठान, गोलू शर्मा, बंटी जैन, डालचंद साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेसियों के इस प्रदर्शन के दौरान नगर में राजनीतिक सरगर्मी बनी रही।





