टीएल बैठक सह वीसी में कलेक्टर श्री दुबे ने की सीएम हेल्पलाईन तथा विभागीय गतिविधियों की समीक्षा

नसीमखान

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक सह वीडियो कॉफ्रेंस में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों तथा विभिन्न विभागों की गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री दुबे ने विभागवार सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गंभीरतापूर्वक सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अधिकारियों से कहा कि वे गंभीरतापूर्वक समयावधि में प्रकरणों का निराकरण कराएं।
बैठक सह वीडियो कॉफ्रेंस में कलेक्टर श्री दुबे ने जनजातीय कार्य विभाग, कृषि विभाग, पशु चिकित्सा सेवाएं, स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों की 50 दिवस से अधिक समयावधि की अधिक संख्या में शिकायतें लंबित होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों से कहा कि 18 नवम्बर तक प्राथमिकता के साथ शिकायत निराकृत की जाएं। अधिकारी कार्यालय स्तर पर भी प्रतिदिन मॉनीटरिंग करें तथा प्रगति से अवगत कराएं। कलेक्टर श्री दुबे ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन तथा हटवाने हेतु मतदान केन्द्रों पर आवेदन लिए जाने के कार्य की जानकारी लेते हुए दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कृषि विभाग, पीएचई, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों की गतिविधियों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। अनुभागों से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित अन्य अधिकारी वीसी के माध्यम से बैठक में सम्मिलित हुए।

  • editornaseem

    Related Posts

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    Live Khabar India | नई दिल्ली प्रदर्शन समाप्त होने के बाद CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) ने सोमवार को पहली बार मीडिया के सामने आकर केंद्र सरकार और पुलिस पर गंभीर…

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    नसीमखान सांचीसांची,,, थाना सांची अंतर्गत ग्राम मेढकी में शनिवार रात करीब 9:30 बजे एक सनसनीखेज वारदात में अज्ञात हमलावरों ने तलवार से हमला कर 25 वर्षीय युवक की हत्या कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी