तेज़ बारिश के बावजूद नहीं थम रही रफ्तार, सांची-विदिशा मार्ग पर दो बाइक भिड़ीं, चार घायल

नसीमखान
सांची | इन दिनों भारी बारिश का प्रकोप जारी है, लेकिन इसके बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की गति पर कोई अंकुश नहीं लग रहा है। बारिश के बीच फिसलनभरी सड़कें और तेज गति का खतरनाक मेल आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है।
इसी कड़ी में आज एक बड़ा हादसा सांची-विदिशा मार्ग पर मैदामिल के समीप हुआ, जहाँ दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दोनों बाइकों पर कुल चार लोग सवार थे, जो इस टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही सांची पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को विदिशा मेडिकल कॉलेज पहुँचाया गया। सभी घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की विवेचना की जा रही है।
स्थानीय नागरिकों की मांग – लगे स्पीड कंट्रोल उपकरण
स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी बारिश में दृश्यता कम हो जाती है और सड़कें फिसलनभरी हो जाती हैं। ऐसे में तेज रफ्तार वाहन जानलेवा साबित हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड और ट्रैफिक नियंत्रण के पुख्ता इंतज़ाम किए जाएं।
बरसात के मौसम में सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही अब दुर्घटनाओं में बदल रही है। ऐसे में प्रशासन और यातायात विभाग को चाहिए कि संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें।

  • editornaseem

    Related Posts

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    सांची |नसीम खान रायसेन। सरकार जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की हकीकत कुछ…

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    Live khabar india नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को आयोजित एक प्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप