थाना सभागार मे हुई शांति समीति की बैठक आयोजित ।

नसीमखान
,शांति पर कम समस्याओं पर कराया ध्यान आकर्षित ,
सांची,,,पवित्र रमजान के माह के चलते एवं आगामी होली पंचमी के त्योहारों को लेकर आज थाना सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई इस बैठक मे सभी त्योहार आपसी भाईचारे के साथ सोहाद्र पूर्ण वातावरण में शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई ।इस बैठक के उद्देश्य पर कम नगर की समस्याओं पर गणमान्य लोगों ने प्रशासन का ध्यान जौरशोर से उठाकर आकर्षण कराया ।
आज थाना सभागार में रमजान एवं आगामी प्रमुख त्योहार होली पंचमी के त्योहार सोहाद्र पूर्ण वातावरण में मिलजुल कर मनाने की अपील की गई इस बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त तहसीलदार नियति साहू ने नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम के आतिथ्य एवं थाना प्रभारी नितिन अहिरवार की उपस्तिथि मे आयोजित की गई । इस अवसर पर नगर के जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक पत्रकार उपस्थित हुए ।इस अवसर पर तहसीलदार श्रीमती साहू ने आगामी त्योहार आपसी भाईचारे एवं मिलजुलकर मनाने की अपील की ।उन्होंने कहा कि रमजान का पवित्र महीना भी चल रहा है तथा मुस्लिम समाज के लोग अपनी इबादत मे व्यस्त है आगामी होलिका दहन के अवसर पर चयनित स्थान पर ही होलिका दहन होना चाहिये तथा होलिका दहन के समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि ऊपर बिजली के तार न हो तथा सुरक्षित ढंग से होलिका दहन किया जाये किसी भी प्रकार से शांति भंग न हो तथा होली पर्व मनाते हुए किसी पर भी जबरदस्ती रंग न डाला जाये सूखे रंग से होली मनाई जाये ।इसके साथ ही पंचमी के पर्व पर भी शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाये ।उस दिन अपनी सुरक्षा का भी ध्यान रखना होगा क्यों कि पंचमी के दिन इस मार्ग से करेला जाने वाले वाहनों की संख्या अधिक रहती है ।इस अवसर पर नप अध्यक्ष श्री रेवाराम ने कहा कि हम सभी को होली पंचमी का पर्व मिलजुलकर मनाना चाहिए ।इस अवसर पर नप की ओर से पूरी तरह स्वच्छता बनाई जायेगी तथा नगर में जगह जगह पानी की व्यवस्था की जायेगी उन्होंने कहा कि पानी की कमी बढती जा रही है हमें पानी का दुरुपयोग रोकना होगा ।इस अवसर पर थाना प्रभारी श्री अहिरवार ने कहा कि हम सभी को होली का एवं पंचमी का त्यौहार मिलजुलकर मनाना है तथा सोहाद्र पूर्ण माहौल में शांतिपूर्ण ढंग से मनाना होगा ।छोटी मोटी बातों अफवाह पर ध्यान नहीं देना है सभी एक दूसरे का सम्मान करते हुए त्यौहार मनाये नगर सहित क्षेत्र भर मे पुलिस गश्ती जारी रहेगी किसी भी प्रकार की घटना हो तत्काल पुलिस को सूचित करें ।किसी भी प्रकार की न तो अफवाह फैलाये न ही ध्यान दे ।सभी मिलजुल त्योहार मनाये ।असामाजिक तत्वों अपराधिक तत्वों पर पुलिस की नजर रखी जायेगी ।इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं वार्ड नं एक के पार्षद बलराम मालवीय ने कहा कि किसी भी प्रकार की घटना पर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने मे आनाकानी नहीं करना चाहिए ऐसे मामले संज्ञान में आये हैं पुलिस को जानकारी होते हुए भी पुलिस कार्यवाही नहीं करती हैं उन्होंने कहा यह नगर की छवि विश्व पर्यटक स्थल की है परंतु इस स्थल पर आपराधिक अनैतिक गतिविधियों को नियंत्रित करने में पूरी तरह नाकाम रही हैं उन्होंने कहा कि नगर में होटलों लाजो मे खुलेआम वैश्यावृत्ति का कारोबार लंबे अरसे से जारी है ऐसा भी नहीं है कि इस सब कुकर्म से पुलिस बेखबर हो यह सब पुलिस की मिलीभगत से जारी है ।सीएमराइज स्कूल भवन लंबे वक्त से निर्माणाधीन हैं पूर्ण होने का नाम नही ले रहा है ।उन्होंने कहा कि सबको पर वाहनों के खडे होने से लोगों को खासी परेशानी होती है पुलिस बेफिक्र बनी रहती है नगर की चिंता सीएमओ को बिल्कुल नहीं है उन्होंने कहा कि पुलिस सडको पर तेजरफ्तार चलते वाहनों से अनजान हैं दुर्घटना घटित हो रही हैं पुलिस वाहनों पर कार्यवाही करने से कतराती हैं इस अवसर पर कमलकिशोर पटेल ने नगर भर मे होलिका दहन स्थलो की जानकारी उपलब्ध कराई एवं होली पंचमी पर होली खेलने से अवगत कराया गया उन्होंने कहा कि हमेशा हमारे नगर में सभी त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाये जाते है ।इस अवसर पर अन्य लोगों ने शराब दुकान एवं वहां स्थित होटलों पर वाहनों की भीड सडको पर जमी रहती हैं जिससे दुर्घटना होती रहती हैं सडको पर वाहन पार्किंग पर रोक लगाई जाये ।इस अवसर पर वाटर प्लांट निर्माण ऐजेंसी द्वारा पक्की सडको को खोद डाला गया है इस पर रोक लगना चाहिए ।इस बैठक में अवैध शराब माफिया अवैध शराब परोसने खुले आम बारे न्यारे हो रहे हैं पुलिस चुप्पी साधे हुए है लोगों ने कहा कि खुले आम सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है परंतु प्रशासन चुप्पी साधे हुए है ।सडको पर लगाई गई रैलिंग जिसमें सरकार के लाखों रुपए खर्च हो चुके हैं लोग उस रैलिंग को खुलेआम अपनी स्वार्थ सिद्धि के लिये निकाल चुके है तथा निकल रही हैं परंतु प्रशासन के ढीले रवैये के चलते लोगों के हौसले बढते जा रहे है तथा सरकारी संपत्ति लुट रही है ।इस अवसर पर वाहनों पर नियंत्रण करने पहले यातायात पुलिस तैनात रहती थी वह भी हटा दी गई है स्तूप चौराहा एवं गुलगांव जो सबसे अधिक व्यसतम रहता है यातायात पुलिस व्यवस्था होनी चाहिये जिससे दुर्घटना पर लगाम लग सके ।इस अवसर पर तहसीलदार नियति साहू ने तत्काल वाटर प्लांट कंपनी के जिम्मदारो से बात की तथा बताया गया है कि पाइप लाइन की जांच चल रही हैं इस माह चलेगी इसके बाद यह कार्य पूर्ण हो जायेगा तब सडको को पक्का निर्माण किया जायेगा ।एवं राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा दो दिन बाद मार्ग पर सांकेतिक बोर्ड एवं गतिअवरोधक के आसपास भी बोर्ड सहित चिंह अंकित किये जायेंगे ।

  • editornaseem

    Related Posts

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    नसीम खान सांची,,, दीपों के महापर्व दीपावली के साथ ही पर्वों का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों को लेकर नगर में…

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    नसीम खानसांची,,,शासकीय अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास सांची में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रावास की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास