दिल्ली ब्लास्ट के बाद देशभर में हाईअलर्ट, सांची पुलिस हुई सतर्क।

नसीमखान सांची
रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और ऐतिहासिक स्थलों पर बढ़ाई गई निगरानी — संदिग्धों से पूछताछ, वाहनों की तलाशी तेज।
सांची,,, दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट की घटना के बाद भारत सरकार द्वारा देशभर में हाईअलर्ट घोषित किया गया है। इसी के तहत सांची पुलिस भी पूरी तरह सतर्क हो गई है। मंगलवार को थाना प्रभारी जे.पी. त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस दल ने नगर के प्रमुख स्थानों—रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, चौराहों और ऐतिहासिक स्मारक परिसरों—पर सुरक्षा जांच तेज कर दी।
पुलिस द्वारा बाहर से आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से तलाशी ली जा रही है तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं नगर के व्यस्ततम क्षेत्रों में भी पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों की भी विशेष निगरानी का निर्देश दिया है ताकि किसी भी असामाजिक तत्व की गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही थाना प्रभारी श्री त्रिपाठी ने स्तूप कर्मचारियों एवं सुरक्षा कर्मचारियों को सुरक्षा के मध्येनजर आवश्यक निर्देश दिये।
थाना प्रभारी जे.पी. त्रिपाठी ने कहा, “दिल्ली की घटना को देखते हुए हम पूर्ण सतर्कता बरत रहे हैं। सभी संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है और हर आने-जाने वाले वाहन व व्यक्ति की जांच की जा रही है। नागरिकों से भी अपील है कि संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।”
सांची पुलिस की तत्परता और बढ़ी हुई सतर्कता से आपराधिक तत्वों में दहशत का माहौल बन गया है, वहीं आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा मिला है।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव