नगर परिषद में लाखों रुपए के वाहन हो रहे कंडम।

नसीम खान संपादक
सांची,,, वैसे तो यह नगर परिषद एक विश्व विख्यात पर्यटक स्थल की कहलाती है इस स्थल के विकास के लिए इस परिषद को अस्तित्व में लाया गया था परन्तु इस विख्यात स्थल का विकास मात्र सपना बनकर रह गया तथा सरकारी राशि विकास के नाम पर भेंट चढ़ती रही जिससे यहां सरकारी संपत्ति कंडम होती चली गई।
जानकारी के अनुसार इस स्थल को विकास का जामा पहनाने तथा नगर को सुंदर बनाने के लिए इस ऐतिहासिक स्थली पर नगर परिषद को अस्तित्व में लाया गया था इसके पूर्व इस नगर में सांडा रहा तब तक योजना बनाई जाती रही तथा क्रियान्वित की जाती रही इसके बाद से इस नगर की विकास की कमान नगर परिषद के हवाले कर दी गई । परन्तु सबसे पहली परिषद को छोड़ लगभग सभी परिषद कहीं न कहीं हमेशा से ही चर्चित होती चली गई तथा सरकारी योजनाओं को पलीता लगाते हुए लाखों करोड़ों रुपए के हेरफेर के मामले भी चर्चा में घिरे रहे हालांकि अनेकों मामलों का भंडाफोड़ भी हुआ तथा इसमें लिप्त लोगों पर कार्रवाई भी हो चुकी है हमेशा से ही इस विख्यात स्थल की परिषद सामग्रियों की खरीद फरोख्त में चर्चित होती रही है परन्तु यहां तैनात अधिकारी कर्मचारी नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने असफल साबित हो चुके हैं तथा अपनी ही सरकारी संपत्ति को नजरंदाज कर भगवान भरोसे छोड़ चुके हैं पूर्व में नगर परिषद में एक फायरबिग्रेड वाहन हुआ करती थी तब कुछ साल रखने के बाद उसे कटवा पिटवा कर टैंकर का रूप दे दिया तथा विकास के नाम पर आने वाली राशि से न ई फायरबिग्रेड वाहन की लाखों रुपए खर्च कर खरीद फरोख्त कर ली गई तथा कुछ वर्ष गुजरने के नाम पर इसमें भी लाखों रुपए की सरकारी राशि भेंट चढ़ गई बताया जाता है हाल ही में फायर ब्रिगेड में आनन फानन में मरम्मत कार्य करवाया गया जिसपर लगभग पांच लाख रुपए खर्च किए जा चुके हैं तथा अनेक वाहन इस परिषद में कंडम होकर शोभा बढ़ा रहे हैं तथा फायर वाहन का टैंकर बना बरसों से अपनी कहानी स्वयं बयां कर रहा है आने वाली गर्मी के मौसम में जब नगर में त्राहि-त्राहि मचने लगती है तब टैंकर भी पेयजल आपूर्ति करने में नाकाम साबित हो जाते हैं तब फायर वाहन को लाखों रुपए खर्च कर टैंकर बनाया गया जो देखरेख के अभाव में कंडम हालत में पहुंच गया ऐसा ही मामला इस परिषद में लाखों रुपए लागत से खरीदी फरोख्त किये गये मटपंप का बना हुआ है जिससे नगर में लोगों के सैप्टिक टैंक सफाई हेतु लाये गये थे परन्तु जब लोगों को इसकी आवश्यकता होती है तब इस मटपंप को बिगड़ा दिखाकर पल्लू झाड़ लिया जाता है परन्तु इसके मरम्मत की जहमत नहीं उठाई जाती जिस कारण नगर के अनेक क्षेत्र ऐसे हैं जहां लोग बारिश होने के साथ ही अपने सेफ्टिक टेंक खोल देते हैं जिससे नगर में सड़कों पर तो गंदगी बह ही जाती है बल्कि लोगों में विभिन्न बीमारी फैलने का खतरा भी खड़ा हो जाता है जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है बल्कि सरकार के स्वच्छता अभियान जिसपर लाखों करोड़ों खर्च किए जा चुके हैं पलीता लग जाता है । अनेक वाहन तो ओझल होने की कगार पर पहुंच चुके हैं परन्तु यहां बैठे अधिकारी कर्मचारी बेफिक्र बन चुके हैं इस ऐतिहासिक स्थली की परिषद के कारनामे पर न तो प्रशासन न ही शासन की ही नजर पहुंच पा रही है जो नगर में चर्चित हो रही है ।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़