नगर पूरी तरह हुआ दुर्गा मय जयकारों की गूंज से गूंज रहा नगर।

नसीमखान
सांची,,, नगर में दुर्गोत्सव का पावन पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है नगर पूरी तरह दुर्गा मय हो उठा है मां दुर्गा के जयकारों से गूंज रहा है झांकियां रंगबिरंगी कलाओ से सजाई गई हैं भक्तों की भारी भीड़ मां दुर्गा के दर्शन लाभ उठा रही हैं ।
इस नगर का वातावरण पूरी तरह धर्म मय हो गया है नगर के अनेकों स्थान पर मांदुर्गा विराजमान है पूरा नगर सुबह शाम झाकियों मे मांदुर्गा की आरती व जयकारों से गुंजायमान हो उठता है झांकी समीतियों ने अपनी अपनी झांकी विभिन्न रंगबिरंगी कलाकृतियों से सजा रखी हैं नगर सहित आसपास क्षेत्र से मां दुर्गा के दर्शन करने महिला पुरुषों बच्चों की खासी भीड़ जुट रही हैं विभिन्न झांकियों मे भजन कीर्तन आरती सहित महाआरती कार्यक्रम संचालित हो रहे है लोगों की भीड उमड रही हैं इसके साथ ही भक्तों ने भी भक्ति में कोई कौर कसर नहीं छोडी भक्त लगातार उपासना मे लीन दिखाई दे रहे है अनेक भक्त ऐसे भी है जो अन्न जल त्याग कर नंगे पांव भक्ति में लीन हैं प्रातः होते ही मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमडऩे लगती है ।इस नगर में आनेजाने वाले देशी विदेशी पर्यटकों को भी मां दुर्गा के दर्शन करते देखा जाता है । इसके बावजूद झांकी स्थलों पर नप प्रशासन द्वारा साफसफाई व्यवस्था जुटाई जाती है इसके साथ ही पुलिस एवं महिला पुलिस लगातार झांकी स्थलो पर गश्त करती दिखाई देती हैं पुलिस पूरी तरह चौकसी बरत रही है स्वयं थाना प्रभारी अपने दलबल सहित झांकी स्थलों का निरीक्षण करते दिखाई दे जाते है चाकचौराहो पर भी पुलिस लगातार अपनी नजर बनाए हुए है इस सबके बावजूद बिजली व्यवस्था चरमराने से अव्यवस्था होती है लगातार लोग झांकियों मे पहुंच कर पूजा अर्चना करते दिखाई दे जाते है ।उल्लेखनीय हैं कि इस नवरात्रि के पावन पर्व पर नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौरूपो मे नौ देवियों की पूजा अर्चना होती है ।नगर का पूरा वातावरण धर्म मय हो उठा है।

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर