नगर में वार्ड नं13 मे वाटर फिल्टर प्लांट के नजदीक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के विरोध में सौंपा ज्ञापन ।किया विरोध।

नसीमखान
सांची,,, नगर परिषद के वार्ड नं 13 मे वाटर फिल्टर प्लांट के नजदीक नगर परिषद द्वारा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की अनुमति का विरोध करते हुए वार्ड पार्षद सहित वार्ड वासियों ने अतिरिक्त तहसीलदार को ज्ञापन सौपते हुए सीवेज प्लांट का विरोध किया एवं उसे स्थानांतरित करने की मांग की ।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद क्षेत्र में घर घर पेयजल उपलब्ध कराने शासन की पेयजल योजना अंतर्गत हेडगेवार कालोनी स्थित रिक्त भूमि पेयजल फिल्टर प्लांट हेतु आवंटित कर दी गई थी जहां इस योजना अंतर्गत फिल्टर प्लांट भी लगभग तैयार हो चला है इस प्लांट से पेयजल आपूर्ति फिल्टर प्लांट के माध्यम से नगरीय क्षेत्र में की जायेगी ।अब नगर परिषद प्रशासन द्वारा इस फिल्टर प्लांट के समीप ही सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट हेतु परिषद द्वारा अपना प्रस्ताव पारित कर भूमि पर स्वीकृति प्रदान कर दी गई है तथा ऐजेंसी द्वारा इस स्थल पर अपना बोर्ड भी लगा दिया गया ।इस सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट मे नगर भर की गंदगी पहुचेगी ।जैसे ही इस प्लांट की भनक वार्ड वासियों को लगी तो उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया ।जबकि इस कालोनी में बुद्धि जीवि वर्ग रहता है तथा नगर परिषद को सबसे अधिक आय का स्त्रोत भी यह कालोनी मानी जाती हैं जबकि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट वाटर फिल्टर प्लांट से लगे क्षेत्र में होने के कारण सीवेज प्लांट के रिसाव का खतरा बढ गया है जिससे वाटर प्लांट प्रभावित होने की संभावना बढ गई हैं तथा इससे पेयजल आपूर्ति से नगर भर में बीमारी का खतरा बढ़ सकता है इसके साथ ही इस कालोनी के रहवासियों का जीना दूभर होने की संभावना बढ गई है इसकी भनक लगते ही वार्ड वासियों मे रोष बढ गया तथा सीवेज प्लांट का विरोध शुरू हो गया है वार्ड वासियों ने बताया कि वाटर फिल्टर प्लांट के समीप हम सीवेज प्लांट किसी भी कीमत पर नहीं निर्मित होने देगें इस कालोनी के रहवासियों के साथ ही पूरा नगर प्रभावित हो सकता है इसके साथ ही सीवर प्लांट से इस क्षेत्र का वातावरण भी प्रदूषित हो जायेगा जिससे विभिन्न बीमारियों की जद मैं कालोनी वासी आ जायेंगे ।बडी संख्या में कालोनी वासियों ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को इस कालोनी क्षेत्र से अन्यत्र स्थानांतरित किया जाये । इसे स्थानांतरित करने के लिए एक प्रति सीएमओ नप को भी इसका विरोध करते एवं नारेबाजी करते हुए सौपी गई है तथा इसका विरोध कालोनी वासी ही नहीं कर रहे है बल्कि इसका विरोध वार्ड पार्षद द्वारा भी कालोनी वासियों के साथ किया जा रहा है ।हालांकि वार्ड पार्षद निर्मला सुनील जैन ने कहा कि इस कालोनी से सीवेज प्लांट स्थानांतरित करने कर वीरान गांव दरगंवा का 18/10/24 की बैठक में सर्वसम्मति से पारित किया गया था इसके बाद भी सीवर प्लांट ऐजेंसी द्वारा अनाधिकृत रूप से कालोनी भूमि पर बोर्ड लगा दिया गया है इसका हम विरोध करते हैं तथा रहवासियों की समस्या को देखते हुए हमने ज्ञापन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा है तथा हम इस आबादी वाले क्षेत्र में सीवर प्लांट स्थानांतरित करने के प्रयास कर रहे हैं तथा इस क्षेत्र को प्रदूषित नहीं होने दिया जायेगा ।यदि नप प्रशासन इसके स्थानांतरित करने की कार्यवाही नहीं शुरू करता तो हम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने से पीछे नहीं रहेंगे ।इस मामले में सीएमओ रामलाल कुशवाहा ने कहा कि हमने सीवर प्लांट कंपनी को पत्र के माध्यम से भूमि आवंटन के पेपर प्रस्तुत करने को कहा है हमें वार्ड वासियों एवं पार्षद का ज्ञापन प्राप्त हुआ है जो भी नियमानुसार कार्यवाही होगी की जायेगी ।

  • editornaseem

    Related Posts

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    नसीम खानसांची,,, दीपावली के प्रमुख त्योहार को देखते हुए नगर की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 33 केवी आमखेड़ा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।जानकारी के अनुसार दिनांक 01/11/26…

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    नसीम खानसांची ,,,आज नगर में लौह पुरुष बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।जानकारी के अनुसार आज सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई