नवीन मतदाताओं ने जानी ईवीएम से मतदान करने की प्रक्रिया

नसीम खान

रायसेन,
आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 में मतदाता सहज रूप से अपने मताधिकार का उपयोग कर सके, इसके लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविन्द कुमार दुबे के निर्देशानुसार जिले में मतदान केन्द्रों, सार्वजनिक स्थलों पर ईवीएम तथा वीवीपैट का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय रायसेन, शासकीय कन्या महाविद्यालय रायसेन, शासकीय महाविद्यालय गैरतगंज सहित अन्य महाविद्यालयों में युवा तथा नवीन मतदाताओं के समक्ष ईवीएम तथा वीवीपैट का प्रदर्शन करते हुए मतदान करने की प्रक्रिया बताई गई।
नवीन तथा युवा मतदाता भी मतदान प्रक्रिया सीखने को उत्सुक नजर आए तथा ईवीएम का बटन दबाकर मतदान प्रक्रिया देखी तथा ईवीएम की कार्यप्रणाली को भी जाना। इसके साथ ही युवा तथा नवीन मतदाताओं को उनके मताधिकार का महत्व बताते हुए विधानसभा निर्वाचन-2023 में मतदान दिवस को अनिवार्य रूप से मतदान केन्द्र जाकर बिना किसी भय, दबाव या लालच के स्वविवेक से नैतिक मतदान करने के लिए प्रेरित भी किया गया।

  • editornaseem

    Related Posts

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    नसीम खानसांची,,, दीपावली के प्रमुख त्योहार को देखते हुए नगर की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 33 केवी आमखेड़ा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।जानकारी के अनुसार दिनांक 01/11/26…

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    नसीम खानसांची ,,,आज नगर में लौह पुरुष बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।जानकारी के अनुसार आज सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई