निरोगी काया अभियान के तहत जिले में वृहद स्तर पर लगाए जा रहे निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार शिविर

नसीमखान

रायसेन,
निरोगी काया अभियान के तहत डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और लीवर संबंधी बीमारियों के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश में वृहद स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। जिसके तहत 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की निःशुल्क जांच की जा रही है। यह कार्यक्रम 20 फरवरी से शुरू हो गया है तथा 31 मार्च तक चलेगा। इस दौरान लोग अपने नजदीकी शासकीय अस्पताल में जाकर डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, कम्पलीट ब्लड काउंट सीबीसी, लिवर फंक्शन टेस्ट एलएफटी जैसी जांचे निःशुल्क करा सकते हैं। जिले में 20 फरवरी को 4443 लोगों की हाईपरटेंशन, 3826 लोगों की डायबिटीज और 101 लोगों की नॉन एल्कोहोलिक फेटी लीवर डिसीज की जांच की गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार निरोगी काया अभियान के तहत 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा रही हैं। इसका मुख्य उद्देश्य डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और लीवर संबंधी बीमारियों की पहचान करना है। यह बीमारियां वर्तमान में तेजी से बढ़ रही हैं और इनका समय पर पता लगाना जरूरी है। इसके लिए जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल, उप स्वास्थ्य केन्द्र और शहरी तथा ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रतिदिन हेल्थ कैम्प लगाए जा रहे हैं। स्क्रीनिंग के दौरान हाईपरटेंशन और डायबिटीज में पाए गए पॉजीटिव मरीजों का निःशुल्क उपचार किया जाएगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    नसीम खानसांची,,,शासकीय अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास सांची में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रावास की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक…

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    नसीम खानसांची,,, दीपावली के प्रमुख त्योहार को देखते हुए नगर की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 33 केवी आमखेड़ा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।जानकारी के अनुसार दिनांक 01/11/26…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत