नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवानाजिला न्यायालय और तहसील न्यायालयों में 08 मार्च को आयोजित होगी वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत

नसीमखान

रायसेन,
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश श्री अनिल कुमार सोहाने के मार्गदर्शन एवं गरिमामयी उपस्थिति में आगामी दिनांक 08 मार्च 2025 को आयोजित होने वाली वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार एवं आमजन को जागरूक करने के उददेश्य से 07 मार्च को जिला न्यायालय परिसर रायसेन से प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। दिनांक 08 मार्च 2025 को आयोजित नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन श्री अनिल कुमार सोहाने प्रातः 10ः30 बजे जिला न्यायालय रायसेन के सभागृह में किया जावेगा।
इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा आमजन से अपील करते हुए कहा गया कि आगामी 08 मार्च 2025 को जिला न्यायालय रायसेन सहित जिले के समस्त तहसील न्यायालयों में भी वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें दीवानी, फौजदारी, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति (क्लेम), 138 चेक बाउंस, विद्युत, श्रम, भू-अर्जन, नगर पालिका निगम, प्रीलिटिगेषन प्रकरण इत्यादि के प्रकरण निराकरण हेतु रखे जायेगें। राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी समझौते के तहत प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला एवं तहसील न्यायालयों में कुल 25 खंडपीठों का गठन किया गया है। जिसमें से 09 खंडपीठ जिला न्यायालय रायसेन एवं षेष 16 खंडपीठे तहसील न्यायालयों हेतु गठित की गयी है। राष्ट्रीय लोक अदालत में सम्पत्ति कर, जलकर एवं विद्युत संबंधी प्रकरणों के निराकरण में शासन की गाईडलाईन के अनुसार पक्षकारों को अधिभार में छूट भी प्रदान की गयी है।
इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश सहित विशेष न्यायाधीश श्री अरविन्द रघुवंशी, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री अरविन्द जैन, तृतीय जिला न्यायाधीश श्री कमलेश कुमार इटावदिया, प्रथम जिला न्यायाधीश श्री सचिन जैन, चतुर्थ जिला न्यायाधीश श्री सुनील कुमार शौक, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अजय कमार यादु, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती सौम्या साहू अस्थाना, सुश्री दीपिका यादव, सुश्री रेणुका बारिया, श्री संचित अस्थाना, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अनीस उद्दीन अब्बासी, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री विनयकांत चतुर्वेदी सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार