पुलिया निर्माण में बड़ा घोटाला! फर्जी बिलों से राशि आहरण के आरोप।साइकिल-हार्डवेयर दुकानों के नाम पर रेत-गिट्टी के बिल, जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

दीपक कुमार गर्ग
शहडोल/जयसिंहनगर।
जनपद पंचायत जयसिंहनगर की ग्राम पंचायत तेंदूडोल में पुलिया निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि निर्माण कार्य में फर्जी बिल लगाकर शासकीय राशि का आहरण किया गया है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
सूत्रों के अनुसार, पुलिया निर्माण कार्य में ऐसे फर्मों के बिल लगाए गए हैं जो अस्तित्व में ही नहीं हैं। हैरानी की बात यह भी है कि निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ही संबंधित फर्मों के खातों में राशि जमा कर दी गई थी। इतना ही नहीं, साइकिल एवं हार्डवेयर की दुकानों के नाम पर रेत और गिट्टी जैसे निर्माण सामग्री के बिल प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरे मामले की गंभीरता और बढ़ जाती है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच, सचिव और ठेकेदार की मिलीभगत से गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य कराया गया है। पुलिया का निर्माण हंसु सिंह के खेत के पास पांचवें राज्य वित्त आयोग योजना के अंतर्गत किया गया था, जो अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है।
ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत जनपद पंचायत में भी की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। आरोप यह भी है कि संबंधित इंजीनियर और अधिकारियों की लापरवाही के कारण निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा, जिससे नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है।
यदि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, तो पंचायत स्तर पर हो रहे कई अनियमितताओं का खुलासा हो सकता है।
जांच और कार्रवाई के अभाव में पंचायतों में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाना बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। इस मामले में जब सरपंच से संपर्क करना चाहा तो संपर्क नहीं हो सका।

  • editornaseem

    Related Posts

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    नसीम खानसांची,,,अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री तथा संपत्ति संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए रायसेन पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सांची एवं सलामतपुर…

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    नसीम खानसांची,,, नगर में अपराध एवं अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता लगातार दिखाई दे रही है। शाम होते ही पुलिस का फ्लैगमार्च एवं गश्त शुरू…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार