पुलिस विहीन सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे तेज रफ्तार वाहन, हादसों की आशंका से सहमे लोगराष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े व्यस्त मार्गों पर यातायात व्यवस्था नदारद, वाहन चालकों में पुलिस का भय होता दिखाई दे रहा कम

नसीम खान
सांची। विश्व ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में देश-विदेश में पहचान रखने वाले सांची में इन दिनों तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही लोगों के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है। नगर की सड़कों पर छोटे-बड़े वाहन अंधाधुंध गति से दौड़ते दिखाई देते हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इन व्यस्त मार्गों पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए न तो यातायात पुलिस दिखाई देती है और न ही सिविल पुलिस की नियमित मौजूदगी नजर आती है। ऐसे में हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
जानकारी के अनुसार सांची से राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरने के कारण यहां चौबीसों घंटे छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। नगर का लगभग दो किलोमीटर लंबा प्रमुख सड़क मार्ग कई महत्वपूर्ण और व्यस्त स्थानों से होकर गुजरता है। इनमें हेडगेवार कॉलोनी, कॉन्वेंट स्कूल, रेलवे स्टेशन, स्तूप चौराहा, सांदीपनि शासकीय विद्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय और सबसे अधिक व्यस्त गुलगांव चौराहा शामिल हैं। इन स्थानों पर नगरवासियों के साथ ही आसपास के अनेक गांवों से आने वाले लोगों का भी दिनभर आवागमन बना रहता है।
इसके अलावा मार्ग पर स्थित होटल, लॉज और शराब दुकानों के आसपास भी लोगों की आवाजाही लगी रहती है। वहीं विद्यालयों में आने-जाने वाले विद्यार्थियों और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की मौजूदगी के चलते यह मार्ग लगातार व्यस्त बना रहता है। इसके बावजूद तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण रखने के लिए कहीं कोई प्रभावी पुलिस व्यवस्था दिखाई नहीं देती। वाहन चालक बेखौफ होकर तेज गति से वाहन दौड़ाते नजर आते हैं।
हैरानी की बात यह भी है कि रात्रि के समय पुलिस के सायरन की आवाजें तो सुनाई देती हैं, लेकिन दिनभर व्यस्त रहने वाले इन प्रमुख मार्गों पर यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस की मौजूदगी नजर नहीं आती। इससे वाहन चालकों में पुलिस का भय भी कम होता दिखाई दे रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के बीच सड़क पार करने वाले राहगीरों, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों को हमेशा किसी अनहोनी की आशंका सताती रहती है। यही कारण होता है जब लोग या तो मौत के मुंह में समा जाते है अथवा घायल अवस्था का खामियाजा भुगत ने पर मजबूर हो जाते है कुछ वर्ष पूर्व एक महिला शिक्षक अपूर्वा चौहान की उस समय गुलगांव चौराहे पर जिंदगी खत्म हो गई थी जब वह सडक किनारे खडी थी तब ओवरब्रिज से तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रोंद डाला था तब उनकी जीवन लीला समाप्त हो गई थी इस मामले में उनके ही परिवार के सदस्य प्रत्यक्षदर्शी महेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि यह घटना उस समय घटी जब चौराहे पर मंदिर के कारण महिला शिक्षक पर ट्रक हादसा घट गया उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया परन्तु डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था इसी प्रकार गुलगांव चौराहे से कुछ दूरी पर ही एक वाहन की चपेट में एक युवती कहकशां मंसूरी के ऊपर वाहन चढने से लंबे अरसे तक अस्पताल में उपचार करवा कर भुगतना पड़ा था युवती के पिता शरीफ मंसूरी ने बताया कि वह स्कूल के समीप आ रही थी कि एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गई जिससे लंबे अरसे तक अस्पताल में रहकर उपचार कराना पडा था इन सभी मामलों को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा न तो सडक पर कहीं कोई सांकेतिक बोर्ड ही लगाये गए है न ही कहीं कोई धीमी रफ्तार के संकेत ही दर्शाये गए है न ही व्यसतम क्षेत्र में कहीं कोई गतिअवरोधक तथा न ही सुरक्षा की दृष्टि से कहीँ कोई रेडियन का ही उपयोग किया गया है जिससे लोग सुरक्षित रह सके।
अब सवाल यह उठता है कि जब सांची जैसे विश्व ऐतिहासिक पर्यटन स्थल पर प्रतिदिन हजारों वाहनों की आवाजाही होती है, तो लोगों की सुरक्षा के लिए प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर यातायात पुलिस की तैनाती आखिर कब होगी?

  • editornaseem

    Related Posts

    पूर्व सोसायटी प्रबंधक सीएल तिवारी के निधन से नगर में शोक की लहरलंबे समय तक कृषक सेवा समिति में दी उत्कृष्ट सेवाएं, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी निभाते रहे सक्रिय भूमिका

    नसीम खानसांची,,, नगर के कृषक सेवा समिति में लंबे समय तक प्रबंधक पद पर रहकर अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले पूर्व प्रबंधक एवं वरिष्ठ समाजसेवी सीएल तिवारी का बुधवार रात्रि…

    स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने सिविल हॉस्पिटल सांची पहुंचे कलेक्टर श्री सिसोनिया

    नसीम खान

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुलिस विहीन सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे तेज रफ्तार वाहन, हादसों की आशंका से सहमे लोगराष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े व्यस्त मार्गों पर यातायात व्यवस्था नदारद, वाहन चालकों में पुलिस का भय होता दिखाई दे रहा कम

    पुलिस विहीन सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे तेज रफ्तार वाहन, हादसों की आशंका से सहमे लोगराष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े व्यस्त मार्गों पर यातायात व्यवस्था नदारद, वाहन चालकों में पुलिस का भय होता दिखाई दे रहा कम

    पूर्व सोसायटी प्रबंधक सीएल तिवारी के निधन से नगर में शोक की लहरलंबे समय तक कृषक सेवा समिति में दी उत्कृष्ट सेवाएं, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी निभाते रहे सक्रिय भूमिका

    पूर्व सोसायटी प्रबंधक सीएल तिवारी के निधन से नगर में शोक की लहरलंबे समय तक कृषक सेवा समिति में दी उत्कृष्ट सेवाएं, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी निभाते रहे सक्रिय भूमिका

    स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने सिविल हॉस्पिटल सांची पहुंचे कलेक्टर श्री सिसोनिया

    स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने सिविल हॉस्पिटल सांची पहुंचे कलेक्टर श्री सिसोनिया

    कलेक्टर ने सांची रेलवे स्टेशन एवं पार्किंग स्थल का किया निरीक्षण

    कलेक्टर ने सांची रेलवे स्टेशन एवं पार्किंग स्थल का किया निरीक्षण

    विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में 28 एवं 29 नवम्बर को होगा सांची महोत्सव का आयोजनकलेक्टर श्री सिसोनिया ने सांची में आयोजित बैठक में की तैयारियों की समीक्षाआपातकालीन तैयारियों को परखने सांची में 26 नवम्बर को होगी मॉक ड्रिल

    रतनपुर में शिविर लगाकर किसानों को ई-टोकन बुकिंग में आ रही समस्या का किया गया निराकरण

    रतनपुर में शिविर लगाकर किसानों को ई-टोकन बुकिंग में आ रही समस्या का किया गया निराकरण