पुलिस व आबकारी विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई, 3000 लीटर लहान नष्टगुलगांव के जंगल में दबिश देकर कच्ची शराब बनाने के लिए तैयार लहान किया नष्ट, करीब 50 हजार रुपए की बताई गई कीमत

नसीम खान
सांची,,, थाना सांची पुलिस ने आबकारी विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम गुलगांव के जंगल से कच्ची शराब बनाने के लिए तैयार करीब 3000 लीटर लहान नष्ट किया है। पुलिस के अनुसार इसकी कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई गई है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को थाना प्रभारी रामविलोचन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम तथा आबकारी विभाग के उप निरीक्षक शैलेन्द्र भील और उनकी टीम द्वारा ग्राम गुलगांव में अवैध कच्ची शराब के संबंध में दबिश दी गई। इस दौरान गांव के विभिन्न घरों की तलाशी ली गई, लेकिन वहां शराब बरामद नहीं हुई।
इसके बाद मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गांव से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में सर्चिंग की गई। पुलिस के अनुसार जंगल में प्लास्टिक के ड्रमों में कच्ची शराब बनाने के लिए करीब 3000 लीटर लहान तैयार कर रखा गया था, जिसे संयुक्त टीम द्वारा मौके पर नष्ट कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रायसेन आशुतोष गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक नायक के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी रायसेन प्रतिभा शर्मा के निर्देशन में की गई।

  • editornaseem

    Related Posts

    पराली जलाने से घट रही खेतों की उर्वरक क्षमता, उचित प्रबंधन की कृषि विभाग ने दी सलाहजिले में पिछले खरीफ सीजन में पराली जलाने के 752 मामले आए सामने, इस वर्ष भी अब तक 21 घटनाएं दर्ज

    नसीम खानसांची,,,इन दिनों खेतों में धान की कटाई के बाद पराली जलाने के मामले सामने आ रहे हैं। इससे खेतों की मिट्टी की उर्वरक क्षमता प्रभावित होने के साथ पर्यावरण…

    धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, जमकर हुई खरीदारीसोने-चांदी से लेकर बर्तनों और सजावटी सामान की दुकानों पर रही रौनक, पटाखा बाजार में भी दिखा उत्साह

    नसीम खानसांची,,, सनातन धर्म में धनतेरस का विशेष धार्मिक एवं पारंपरिक महत्व माना जाता है। मान्यता के अनुसार इस दिन धन-धान्य और सुख-समृद्धि के प्रतीक के रूप में भगवान धन्वंतरि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पराली जलाने से घट रही खेतों की उर्वरक क्षमता, उचित प्रबंधन की कृषि विभाग ने दी सलाहजिले में पिछले खरीफ सीजन में पराली जलाने के 752 मामले आए सामने, इस वर्ष भी अब तक 21 घटनाएं दर्ज

    पराली जलाने से घट रही खेतों की उर्वरक क्षमता, उचित प्रबंधन की कृषि विभाग ने दी सलाहजिले में पिछले खरीफ सीजन में पराली जलाने के 752 मामले आए सामने, इस वर्ष भी अब तक 21 घटनाएं दर्ज

    धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, जमकर हुई खरीदारीसोने-चांदी से लेकर बर्तनों और सजावटी सामान की दुकानों पर रही रौनक, पटाखा बाजार में भी दिखा उत्साह

    धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, जमकर हुई खरीदारीसोने-चांदी से लेकर बर्तनों और सजावटी सामान की दुकानों पर रही रौनक, पटाखा बाजार में भी दिखा उत्साह

    कलेक्टर ने सांची मे नव माह की 28-29 के आयोजन को लेकर की बैठक दिये निर्देश

    हाट बाजार में दिखी दीपावली की रौनक, धनतेरस से पहले ही बरसी धनवर्षारंग-बिरंगी झालरों से सजे बाजार, लक्ष्मी प्रतिमा और पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

    सांची में 28 और 29 नवंबर को होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू