प्रत्येक गरीब के पास होगा उनका अपना पक्का घर– केंद्रीय कृषि श्री चौहान ।

नसीमखान

बेगमगंज जनपद के ग्राम सुनवाहा में केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने तीन करोड़ 54 लाख रू के विभिन्न निर्माण कार्यो का किया लोकार्पण तथा भूमिपूजन

रायसेन,
केन्द्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में बेगमगंज जनपद के सुनवाहा में लोकार्पण तथा शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने कुल तीन करोड़ 54 लाख रू के विभिन्न निर्माण कार्यो का लोकार्पण तथा भूमिपूजन किया। इनमें 70 लाख रू के विभिन्न कार्यो का भूमिपूजन किया गया और दो करोड़ 84 लाख रू लागत के विभिन्न कार्यो का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, पूर्व केबिनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह, श्री राकेश शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधी और अधिकारी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का यह प्रयास है कि देश के प्रत्येक गरीब परिवार के पास अपना खुद का पक्का घर हो, इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से सरकार गरीबों के खुद के पक्के घर के सपने को साकार कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वर्ष 2024-25 में सिलवानी विधानसभा क्षेत्र में 7638 नवीन आवास स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही 29292 आवास पंजीयन किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में जिन पात्र नागरिकों के नाम छूट गए हैं, सर्वेक्षण कर उनके नाम जोड़ जाएंगे और उन्हें इस योजना का लाभ दिलाया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा तेजी से विकास और जनकल्याण के कार्य किए जा रहे हैं। विभिन्न जल परियोजनाओं के माध्यम से किसानों के लिए सिंचाई का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के माध्यम से बहनों को धुंए से मुक्ति दिलाई गई। इसके साथ ही नलजल योजना के माध्यम से घर-घर नल के माध्यम से जल उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जनता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नही है। जनता की सेवा ही ईश्वर की पूजा है। सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार स्वसहायता समूहों के माध्यम से सभी बहनों को लखपति बहना बना रही है।सिलवानी विधानसभा क्षेत्र में लखपति दीदी की संख्या 10500 है। कार्यक्रम ने पूर्व केबिनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह ने भी सरकार द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों तथा योजनाओं के बारे में संबोधित किया। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी प्रदान किए गए।

  • editornaseem

    Related Posts

    MP News: श्मशान घाट से गायब हुईं अस्थियां! सागर की इस घटना ने खड़े किए कई सवाल, तंत्र-मंत्र की आशंका से दहशत में परिवार

    राहुल चिड़ार | Live khabar india सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने न केवल मृतक के परिजनों को गहरे सदमे में डाल…

    दतिया। (एजेंसी ) मध्य प्रदेश की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MP News: श्मशान घाट से गायब हुईं अस्थियां! सागर की इस घटना ने खड़े किए कई सवाल, तंत्र-मंत्र की आशंका से दहशत में परिवार

    MP News: श्मशान घाट से गायब हुईं अस्थियां! सागर की इस घटना ने खड़े किए कई सवाल, तंत्र-मंत्र की आशंका से दहशत में परिवार

    31 जुलाई को होगी कांग्रेस कार्यालय पर सेवा दल की बैठक

    31 जुलाई को होगी कांग्रेस कार्यालय पर सेवा दल की बैठक

    आसमान में बादल, लेकिन बारिश गायब; किसान चिंतित, बीमारियों का बढ़ा खतरा।बारिश के अभाव में सोयाबीन और धान की फसल पर संकट, बदलते मौसम से अस्पतालों में बढ़ रहे मरीज

    आसमान में बादल, लेकिन बारिश गायब; किसान चिंतित, बीमारियों का बढ़ा खतरा।बारिश के अभाव में सोयाबीन और धान की फसल पर संकट, बदलते मौसम से अस्पतालों में बढ़ रहे मरीज

    सोशल मीडिया की ‘रील पॉलिटिक्स’ में क्यों घिरे नितिन गडकरी ? जानिए 11 करोड़ के मानहानि मुकदमे की पूरी कहानी

    सोशल मीडिया की ‘रील पॉलिटिक्स’ में क्यों घिरे नितिन गडकरी ? जानिए 11 करोड़ के मानहानि मुकदमे की पूरी कहानी

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां