प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना 2025 में प्रदेश में द्वितीय स्थान पर है रायसेन जिला

नसीमखान

रायसेन,
प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना वर्ष 2025 निर्धारित समयावधि के अनुसार 17 फरवरी, 18 फरवरी और 19 फरवरी को प्रातः 07 बजे से 09 बजे के मध्य, प्रदेश के अन्य वनमण्डलों के समान ही वन मण्डल रायसेन सामान्य और औबेदुल्लागंज में सम्पन्न हुई। डीएफओ रायसेन श्री विजय कुमार ने बताया कि इस वर्ष सटीक गणना हेतु वन अमले को
गिद्धों की पहचान हेतु प्रशिक्षण वन भवन भोपाल एवं वन मण्डल स्तर पर प्रदाय किया गया। रायसेन वन मण्डल के अन्तर्गत समस्त परिक्षेत्रों में गणना हेतु प्रस्तावित स्थलों का चयन किया गया जिसमें से वन परिक्षेत्र पूर्व रायसेन, पश्चिम रायसेन, गढ़ी, बेगमगंज, पश्चिम सिलवानी एवं देवरी में गिद्धों की उपस्थिति पाई गई।
वन अमले द्वारा चयनित स्थल वनक्षेत्र एवं राजस्व क्षेत्र में सुबह 7 बजे से 09 बजे तक 17 फरवरी को 15 स्थलों में 726 गिद्ध, 18 फरवरी को 16 स्थलों पर 951 गिद्ध और 19 फरवरी को 18 स्थलों पर 934 गिद्धों की गणना वन अमले द्वारा की गई। वन मण्डल औबेदुल्लागंज के अन्तर्गत परिक्षेत्र बाड़ी, बम्होरी, गोहरगंज. चिकलोद, सुल्तानपुर, चिल्वाहा, दाहोद, देलावाड़ी, बरखेड़ा बिनेंका में 17 फरवरी को 15 स्थलों में 377 गिद्ध, 18 फरवरी को 16 स्थलों में 549 गिद्ध एवं 19 फरवरी को 16 स्थलों में 463 गिद्धों की उपस्थिति पाई गई है। गिद्ध गणना में दोनों वन मण्डलों में गिद्धों की प्रजाति जैसे सफेद पीठ या व्हाईट रम्प्ड, गिद्ध, लॉग रिब्ड या देशी गिद्व. इजिप्शियन या सफेद गिद्ध, रेड हेडेड या राजगिद्व, हिमालयन गिद्व यूरेशियन ग्रिफन प्रजाति के गिद्धों की उपस्थिति पाई गई।
प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना 2025 के आंकड़ों के आधार पर रायसेन जिला पन्ना के बाद द्वितीय स्थान पर है। गिद्धों की संख्या में पिछले वर्षो की तुलना में उल्लेखनीय एवं सकारात्मक वृद्धि हुई है, विदित हो कि पिछले वर्ष की गणना में गिद्धों की रायसेन वन मण्डल में अधिकतम संख्या 314 थी जो बढ़कर इस वर्ष की गणना में 951 हो गई है इस प्रकार एक ही वर्ष की अवधि में तीन गुना की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसके लिये जिले के दोनों वन मण्डलों में पशु चिकित्सा विभाग के साथ समन्वय कर डायक्लोफिनाक एवं निमुलसाइड दवा जो कि गिद्धों के लिये जानलेवा होती है, के पशु उपचार में दिये जाने पर अंकुश लगाया गया है। रायसेन में बड़ती हुई गिद्धों की संख्या को देखते हुये बीट सरार में वल्चर रेस्टोरेंट बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसमें कि गिद्धों के रहवास स्थल प्रबंधन, भोजन की पर्याप्त उपलब्धता एवं मानवीय व जैविक दबाव को नियंत्रित किया जाना प्रस्तावित है।

  • editornaseem

    Related Posts

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    नसीम खानसांची,,,शासकीय अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास सांची में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रावास की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक…

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    नसीम खानसांची,,, दीपावली के प्रमुख त्योहार को देखते हुए नगर की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 33 केवी आमखेड़ा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।जानकारी के अनुसार दिनांक 01/11/26…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत