प्रधानमंत्री आवास के आडे आ रहा पुरातत्व विभाग । गरीबों के आवास का सपना हो रहा धराशायी।

नसीमखान
सांची,,, देश भर की तर्ज पर इस ऐतिहासिक स्थल पर भी गरीब परिवार के लोग प्रधानमंत्री आवास का सपना संजोए बैठे थे परन्तु गरीबों का आवास का सपना पुरातत्व विभाग की चकनाचूर होता दिखाई दे रहा है अनेक जनप्रतिनिधियों तक इस समस्या को उठाया गया परन्तु कोई समाधान न होने से गरीब अभी भी आवास की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
जानकारी के अनुसार इस ऐतिहासिक स्थल पर भी गरीबों की संख्या काफी है तथा लोग आज भी झोपडपट्टी मे अपना एवं अपने परिवार का जीवन व्यतीत कर रहे हैं तथा पक्के मकान का गरीबों को लंबे अरसे से इंतजार था इस बीच प्रधानमंत्री आवास योजना लागू की गई तथा सेकडो बेघर लोगों को पक्का मकान मिलने की उम्मीद जागी तथा लोगों ने इस योजना का लाभ उठाने बडी संख्या में आवेदन भी कर दिये परन्तु इनको मिलने वाले मकान का सपना तब खटाई मे पड गया जब पुरातत्व विभाग ने नगर के वार्ड 5-6-7-8-9-10-11 मे प्रधानमंत्री आवास योजना पर आपत्ति दर्ज करते हुए अडंगा लगा दिया तथा इन वार्डों के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास से वंचित रहना पडा ।जिसका लाभ न मिलने से लोगों को कच्चे घरों तथा झोपडपट्टी मे अपने परिवार का पालन करने मजबूर होना पड रहा है इस संबंध में अनेक बार जनप्रतिनिधियों तक आवाज पहुचाई गई परन्तु समाधान कुछ नहीं निकल सका ।विगत दिनों केंद्रीय कृषि मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद शिवराज सिंह चौहान नमो वाटिका ,पुरनिया तालाब उद्घाटन करने पहुंचे थे तब हितग्राहियों ने सांसद प्रतिनिधि रघुवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में श्री चौहान का भव्य स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना में आने वाली समस्या हेतु मांग पत्र सौंपा गया ।इस पत्र में मांग की गई कि उक्त सभी वार्ड में पुरातत्व विभाग आडे आ रहा है जिससे प्रधानमंत्री आवास योजना अधर मे लटक गई है इसमे बताया गया कि पुरातत्व विभाग की संरक्षित सीमा तीन सौ मीटर जो स्तूप पहुंच मार्ग के ऊपर आती है तथा प्रधानमंत्री आवास योजना लगभग एक हजार मीटर दूर स्थित है वावजूद इसके पुरातत्व विभाग मनमानी करते हुए अडंगे बाजी कर रहा है ।पूर्व में शासन द्वारा भू पट्टा बनाने के निर्देश जारी किए गए थे परन्तु इस पुरातत्व विभाग के कारण राजस्व विभाग भी भूपट्टा नहीं दे पा रहा है जिससे हितग्राहियों के सामने आवाज योजना अधर मे लटक गई है ।इस संबंध में कृषि मंत्री का स्वागत करते हुए रघुवीर सिंह ने श्री चौहान का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री आवास में आने वाली समस्या के दूर करने पत्र सौंपा ।जबकि नगर परिषद द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना को क्रियान्वयन करने को लेकर पहले ही परिषद में प्रस्ताव पारित करते हुए कलेक्टर तक भेज दिया गया था परन्तु समस्या हल होने का नाम नहीं ले पा रही है ।इस मामले में कृषि मंत्री श्री चौहान ने लोगों को आश्वस्त किया है कि इस मामले में शीध्र ही जानकारी लेकर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जायेगा जिससे लोगों को एक बार फिर आस बंधी है

  • editornaseem

    Related Posts

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    वेब डेस्क | लाइव खबर इंडिया बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) शिक्षक भर्ती प्रश्नपत्र लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी ने इस बहुचर्चित मामले…

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल, रंजिश के चलते राकेश लोधी को बनाया निशाना; मुख्य आरोपी सहित एक विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    नसीमखान सांची हार्डवेयर व्यापारी हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में सांची,,, सांची थाना क्षेत्र के ग्राम मेढ़की में हार्डवेयर व्यापारी राकेश लोधी की हत्या के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल, रंजिश के चलते राकेश लोधी को बनाया निशाना; मुख्य आरोपी सहित एक विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल, रंजिश के चलते राकेश लोधी को बनाया निशाना; मुख्य आरोपी सहित एक विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियानबस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्तूप मार्ग, तहसील कार्यालय सहित कई स्थानों की हुई सफाई

    स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियानबस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्तूप मार्ग, तहसील कार्यालय सहित कई स्थानों की हुई सफाई

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा