प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण कराने के दिए गए निर्देश

नसीमखान
जिला न्यायालय सहित तहसील न्यायालयों में 08 मार्च लगेगी नेशनल लोक अदालत

रायसेन,
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला न्यायालय और तहसील न्यायालयों में 08 मार्च 2025 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्रधान जिला न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष श्री अनिल कुमार सोहाने की अध्यक्षता में जिला न्यायालय के व्हीसी कक्ष में अधिवक्ताओं के साथ एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा आगामी लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य फौजदारी, दीवानी, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति (क्लेम), 138 चेक बाउंस, विद्युत, श्रम, भू-अर्जन, नगर पालिका निगम, प्रीलिटिगेशन आदि प्रकरणों का अधिक से अधिक संख्या में निराकरण सुनिश्चित कराने के दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में प्रधान जिला न्यायाधीश श्री अनिल कुमार सोहने सहित श्री अरविन्द रघुवंशी विशेष न्यायाधीश एट्रोसिटी, श्री अनीस उद्दीन अब्बासी जिला विधिक सहायता अधिकारी, श्री विनयकांत चतुर्वेदी अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ रायसेन, श्री अजय कुमार सक्सेना चीफ लीगल एड डिफेंस कांउसिल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि 08 मार्च 2025 को जिला न्यायालय रायसेन सहित तहसील न्यायालयों में भी वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक अदालत में सम्पत्ति कर, जलकर एवं विद्युत संबंधी प्रकरणों के निराकरण में शासन की गाइडलाइन के अनुसार पक्षकारों को अधिभार में छूट भी प्रदान की गयी है।

  • editornaseem

    Related Posts

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति भोपाल | अजय अहिरवार |लाइव खबर इंडिया मध्यप्रदेश में जारी किसान आंदोलन…

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा बयान दिया है। किसानों की मांगों और सरकार के रुख पर क्या बोले सीएम, देखें पूरा वीडियो।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल! रंजिश में राकेश लोधी बने निशाना, मुख्य आरोपी समेत विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल! रंजिश में राकेश लोधी बने निशाना, मुख्य आरोपी समेत विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियानबस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्तूप मार्ग, तहसील कार्यालय सहित कई स्थानों की हुई सफाई

    स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियानबस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्तूप मार्ग, तहसील कार्यालय सहित कई स्थानों की हुई सफाई