बरसात का मौसम शुरू होते ही जंगलों ने ओढ़ी हरियाली की चादर ।

नसीमखान
सांची,,, नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। धीमी लेकिन सतत वर्षा से जल जमीन में समा रहा है, जिससे भूजल स्तर में भी धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है। गर्मी के दौरान जलस्तर घटने के कारण नगर में जलापूर्ति दो दिन में एक बार की जा रही थी, जो अब भी यथावत जारी है, जबकि जलस्तर में सुधार आने लगा है।
इस बारिश ने प्रकृति में नई जान फूंक दी है। पेड-पौधों को पर्याप्त जल मिलने से आसपास के जंगलों में हरियाली लौट आई है। पहाड़ों की वह तपती काली चट्टानें, जो गर्मी में दूर से दिखाई देती थीं, अब हरियाली में ढँक गई हैं और जंगल हरे-भरे नजर आने लगे हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे जंगलों ने हरियाली की चादर ओढ़ ली हो।
हरियाली बढ़ने से न सिर्फ वातावरण शुद्ध हुआ है बल्कि ऑक्सीजन की मात्रा में भी इजाफा हुआ है। साथ ही, वन्य जीवों के लिए यह मौसम राहतभरा बन गया है। घने और हरे जंगलों में उन्हें अब पर्याप्त आहार और आश्रय मिलने से वे आबादी वाले क्षेत्रों की ओर भटकने की संभावना कम हो गई है, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष में भी कमी आने की उम्मीद है।
बरसात की इस सौगात ने नगर और ग्रामीण अंचलों में नई उमंग भर दी है, और प्रकृति की यह हरियाली लोगों के मन को भी शांति प्रदान कर रही है।

  • editornaseem

    Related Posts

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    सांची |नसीम खान रायसेन। सरकार जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की हकीकत कुछ…

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    Live khabar india नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को आयोजित एक प्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप