बिजली की समस्या को लेकर दिया धरना किया प्रदर्शन ।तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

दीपक कुमार गर्ग रिपोर्टर शहडोल

शहडोल सीधी ,, जयसिंहनगर क्षेत्र में लो वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग होने के समस्या बनी हुई है। ऐसे में लंबे समय से बिजली सप्लाई से परेशान क्षेत्र के लोगों ने रविवार को बिजली समस्या से परेशान सीधी थाना के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया इसके बाद पहुंचे अधिकारियों ने समस्या को मुख्यमंत्री को अवगत करा जल्द समाधान करवाने की बात कही गई।

मौके पर मौजूद बिजली विभाग के अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई। उन्होंने जल्द समाधान नहीं होने पर लोगों ने सीधी बस स्टैंड में अनश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है। अधिकारियों की काफी समझाइश व आश्वासन देने के बाद लोगो ने धरना समाप्त किया। कांग्रेस के पूर्व विधायक रामपाल सिंह और अन्य लोगों ने बताया कि क्षेत्र में बहुत ज्यादा लाइट की समस्या है यहां लो वोल्टेज के कारण समस्या बनी हुई है। कम वोल्टेज में कई बार पानी की मोटर नहीं चल पाती है, जिससे लोगों को पेयजल समस्या भी झेलनी पड़ती है।

स्थिति यह रहती है कि कम वोल्टेज के कारण कूलर, वॉशिंग मशीन और फ्रीज तो दूर पंखे भी सही से नहीं चल पा रहे हैं। इसी के चलते धान की फसल पूरी तरह सूखने लगी है और गर्मी के सीजन के दौरान क्षेत्रवासी लोगों का हाल बेहाल हो जाता है। लोगों का कहना था कि कई बार समस्या को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं। इसके बावजूद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। इसी को लेकर रविवार को क्षेत्रवासियों ने बिजली कटौती को लेकर विरोध जताया। इस दौरान मौके पर पंहुचे अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई। साथ ही चेतावनी दी है कि दस दिन में अगर व्यवस्था में सुधार नहीं होता है, तो लोगों की ओर से सीधी बस स्टैंड में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। चेतावनी देते हुए तहसीलदार जयसिंहनगर को ज्ञापन सौंपा गया

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव