बिजली मीटर से छेड़छाड़ करने पर धारा 136 में होगी कार्रवाई

नसीमखान

रायसेन,
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कहा है कि यदि बिजली के मीटर में अनावश्क छेड़छाड़ पाई जाती है तो ऐसा करने वालों के विरूद्ध धारा 136 के तहत कार्रवाई होगी। कंपनी का कहना है कि किसी उपभोक्ता को मीटर, उसकी रीडिंग, बिलिंग या बिजली व्यवधान जैसी कोई शिकायत हो तो वे तुरंत कॉल सेंटर के फोन नंबर 1912 पर या ऑन लाइन वेबसाइट portal.mpcz.in अथवा उपाय यूपीएवाय ऐप या बिजली वितरण केन्द्र, जोन कार्यालय में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निराकरण की पुख्ता व्यवस्था की गई है। उपभोक्ता शरारती तत्वों के बहकावे में आकर मीटर में तोड़फोड़ या उखाड़कर अन्यत्र स्थापित करने या सर्विस लाइन को नुकसान पहुंचाने का कार्य करते हैं तो उनके विरूद्ध विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 136 के तहत कार्रवाई होगी। इसमें 3 वर्ष का कारावास अथवा 10 हजार रूपये का जुर्माना अथवा दोनों सजाओं से दण्डित करने का प्रावधान है।

विद्युत अधिनियम- 2003 की धारा 136 में यह प्रावधान है कि ‘अनुज्ञप्तिधारी या स्वामी की सहमति के बिना कोई इलेक्ट्रिक लाइन, सामग्री या मीटर को हटाएगा या अन्यत्र जगह लगाता है, चाहे वह कार्य लाभ या अभिलाभ के लिए किया गया हो या नहीं, तो इसे विद्युत लाइनों और सामग्री की चोरी का अपराध कहा जाएगा और वह कारावास से जिसकी अवधि तीन वर्ष तक की हो सकेगी या जुर्माने से या दोनों से दण्डनीय होगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    ग्रामीणों को लगातार नजर आ रहा तेंदुआ, पशुओं पर हमले की चर्चाओं से बढ़ी चिंतासांची स्मारक क्षेत्र में वन विभाग की 24 घंटे निगरानी, 14 कैमरा ट्रैप लगाए; रेस्क्यू के लिए पिंजरा तैयार

    नसीम खानसांची,,, सांची स्मारक क्षेत्र और आसपास के वन क्षेत्र में तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ समय-समय पर क्षेत्र में…

    गणेशोत्सव को लेकर नगर में उत्साह, जगह-जगह सजेगी गणपति बप्पा की झांकीझांकी समितियों ने तैयारियां की पूरी, नगर परिषद ने सफाई व व्यवस्थाओं के लिए कसी कमर

    नसीम खानसांची,,, विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के आगमन को लेकर नगर में गणेशोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। नगर के विभिन्न स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं विराजमान की जाएंगी,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ग्रामीणों को लगातार नजर आ रहा तेंदुआ, पशुओं पर हमले की चर्चाओं से बढ़ी चिंतासांची स्मारक क्षेत्र में वन विभाग की 24 घंटे निगरानी, 14 कैमरा ट्रैप लगाए; रेस्क्यू के लिए पिंजरा तैयार

    ग्रामीणों को लगातार नजर आ रहा तेंदुआ, पशुओं पर हमले की चर्चाओं से बढ़ी चिंतासांची स्मारक क्षेत्र में वन विभाग की 24 घंटे निगरानी, 14 कैमरा ट्रैप लगाए; रेस्क्यू के लिए पिंजरा तैयार

    गणेशोत्सव को लेकर नगर में उत्साह, जगह-जगह सजेगी गणपति बप्पा की झांकीझांकी समितियों ने तैयारियां की पूरी, नगर परिषद ने सफाई व व्यवस्थाओं के लिए कसी कमर

    गणेशोत्सव को लेकर नगर में उत्साह, जगह-जगह सजेगी गणपति बप्पा की झांकीझांकी समितियों ने तैयारियां की पूरी, नगर परिषद ने सफाई व व्यवस्थाओं के लिए कसी कमर

    वार्ड नं. 3 में सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन, वार्डवासियों में हर्ष।

    वार्ड नं. 3 में सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन, वार्डवासियों में हर्ष।

    रायसेन बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सांची में हुआ भव्य स्वागत

    रायसेन बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सांची में हुआ भव्य स्वागत

    फोरलेन की आशंका से भयभीत नगरवासी, बनाई सांची बचाओ संघर्ष समितिप्रस्तावित मार्ग के नक्शे को लेकर लोगों में बढ़ी चिंता, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    फोरलेन की आशंका से भयभीत नगरवासी, बनाई सांची बचाओ संघर्ष समितिप्रस्तावित मार्ग के नक्शे को लेकर लोगों में बढ़ी चिंता, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक