भोजपुर स्वाद संगम केन्टीन एवं प्रदर्शनी केन्द्र का शुभारंभ‘‘

नसीमखान

रायसेन,
विश्व धरोहर भोजपुर के मंदिर के समीप भोपाल – जबलपुर मार्ग पर ग्राम भोजपुर में विश्व प्रसिद्ध भोजपुर मंदिर है, जिनके दर्शन हेतु हजारों पर्यटक आते है, पर्यटकों की सुविधायें एवं समूह की दीदियों को आजीविका से जोड़ने के उद्देश्य से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायसेन के निर्देशानुसार भोजपुर मंदिर के पास म.प्र.डे-रा.ग्रा.आ.मिशन विकाशखण्ड ओबेदुल्लागंज जिला रायसेन द्वारा ‘‘भोजपुर स्वाद संगम केन्टीन एवं प्रदर्शनी केन्द्र’’ का शुभारंभ किया गया।
स्व-सहायता समूह के द्वारा स्वाद संगम केटिंग के शुभारंभ हेतु ओम शिव शक्ति समूह के द्वारा लोन लेकर रैन बसेरा के भवन का वरली आर्ट के रूप में कायाकल्प करके केटिंग का शुभारंभ किया गया | जिससे कि समूह की 10 से 12 महिलाओं की रोजगार प्राप्त हुआ एवं आये हुए श्रद्धालुयो को शिव प्रशादी के लिए उत्तम स्थान उपलब्ध कराया गया भोजपुर स्वाद संगम केन्टीन एवं प्रदर्शनी हेतु समूह को लोन राशि उपलब्ध कराई गई है। दिनांक 22.02.2025 को भोजपुर मंदिर के समीप ग्राम भोजपुर विकासखंड ओबेदुल्लागंज जिला रायसेन (म.प्र.) में संचालक पंचायत राज श्री छोटे सिंह जी की उपस्थिति में लखपति दीदियों द्वारा जनपद ओबेदुल्लागंज अंतर्गत भोजपुर संकुल स्तरीय संगठन के द्वारा संचालित नई केंटीन भोजपुर स्वाद संगम केन्टीन एवं प्रदर्शनी केन्द्र का शुभारंभ किया जिसका संचालन ग्राम भोजपुर के ओम शिव शक्ति स्व सहायता समूह की श्रीमति कविता द्वारा किया जायेगा।
इस अवसर पर उनके उत्साहवर्धन हेतु संचालक पंचायत राज, मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदया जिला पंचायत , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गौहरगंज, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ओबेदुल्लागंज एवं अन्य समूह की दीदिया उपस्थित रही केन्टीन खुलने से यहां आने वाले पर्यटक को सुविधा मिलेगी साथ ही समूह की दीदियों को स्थाई आजीविका उपलब्ध होगी। इस प्रदर्शनी केन्द्र में स्व-सहायता समूह की दीदियों द्वारा तैयार रायसेन जिले के समस्त उत्पाद प्रदर्शनी सह विक्रय किया जायेगा। जिससे उत्पादों का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं बाजार उपलब्ध हो सके।
इस शुभारंभ के मोैकेे पर संचालक पंचायत राज श्री छोटे सिंह, उपआयुक्त श्री नवल मीणा जी, जिला पंचायत रायसेन से मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमति अंजू पवन भदौरिया, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गौहरगंज श्री चंदशेखर श्रीवास्तव जी श्री वृन्दावन मीणा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ओबेदुल्लागंज, श्री एम राजा जिला परियोजना प्रवंधक म.प्र.डे-रा.ग्रा.आ.मिशन जिला रायसेन, जिला पंचायत के अधिकारी कर्मचारी एवं म.प्र.डे-रा.ग्रा.आ.मिशन की सम्पूर्ण टीम उपस्थित रही। केन्टीन के शुभारंभ हेतु समूह की अध्यक्ष श्रीमति कविता द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

  • editornaseem

    Related Posts

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    सांची |नसीम खान रायसेन। सरकार जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की हकीकत कुछ…

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    Live khabar india नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को आयोजित एक प्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप