मच्छरों का लार्वा पनपने से पिछले वर्ष से मलेरिया के दोगुना 30 और डेंगू के 14 मरीज मिले,जिला स्वास्थ्य महकमे के दफ्तर परिसर में भरे बारिश के गंदे पानी में पनप रहा लार्वा

वसीम कुरैशी रिपोर्टर

रायसेन।जिस स्वास्थ्य विभाग पर बीमारियों की रोकथाम का जिम्मा है। उसी विभाग के परिसर में बारिश का पानी सड़ने के साथ ही वहां पर मलेरिया और डेंगू मच्छर का लार्वा पनप रहा है। ऐसी स्थिति में विभाग के अधिकारी पूरे जिले में इन बीमारियों की रोकथाम की दिशा में क्या कदम उठा रहे हैं।वह उनके परिसर को देखकर ही समझा जा सकता है।स्थिति यह है कि सीएमएचओ दफ्तर परिसर में भरे बारिश के गंदे पानी में मच्छरों का लार्वा पनप रहा है।
डेंगू मलेरिया के हुए दोगुने मरीज…
यही कारण है कि जिले में लगातार मलेरिया और डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। इस साल जिले भर में पिछले साल के मुकाबले दोगुने मरीज डेंगू और मलेरिया के मिल चुके हैं। जिले में मलेरिया के 30 और डेंगू के 14 मरीज अब तक मिले हैं। जबकि पिछले साल डेंगू के 8 और मलेरिया के 7 मरीज ही मिले थे। जिन लोगों को डेंगू ने अपनी चपेट में लिया है।उन मरीजों को तो भोपाल या फिर दूसरे शहरों में जाकर अपना इलाज करवाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
कार्रवाई के नाम पर इतिश्री: खाली प्लाटों पर मकान नहीं बन पा रहे शहर की सभी कॉलोनियों में 15 से 20 प्लॉट ऐसे मिल जाएंगे।जो लोगों ने खरीद तो लिए हैं।लेकिन उन पर मकान नहीं बनाया है। ऐसी स्थिति में यह प्लॉट कॉलोनियों में खाली पड़े हैं।जिनमें बारिश का पानी एकत्रित होने से वह सड़ने लगा है। इसमें मच्छर, मक्खी सहित अन्य जहरीले जीव जंतु पनप रहे हैं। मलेरिया और डेंगू मच्छर का लार्वा पनप रहा है। नपा हर साल खाली प्लाट मालिकों को पानी निकासी करवाने के लिए नोटिस भी देती है।लेकिन उन पर ठोस कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा पाती। इससे खाली प्लाटों पर मकान नहीं बन पा रहे हैं। शहर की इन कॉलोनियों में भरा है बारिश का पानी, इनमें पनप रहा डेंगू का लार्वा ।रायसेन शहर में पटेल नगर, अशोक नगर, यशवंत नगर, रामलीला क्षेत्र, शीतल सिटी ,अस्पातल के पीछे सरकारी क्वार्टर वाला क्षेत्र, सांई विहार कॉलोनी, रामपुर कॉलोनी साईं बिहार कॉलोनी सहित अन्य कॉलोनियों में 300 से ज्यादा प्लॉटों में बारिश का पानी भरा हुआ है।जो यहां पर रहने वाले लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन रहा है। बारिश का पानी सड़ने और उसमें मच्छर का लार्वा पनपने से कई प्रकार की बीमारियों से लोग पीड़ित हो रहे हैं।
इनका कहना है…..
बीमारियों से बचने पानी निकासी की व्यवस्था जरूरी…..
जिले में पिछले साल के मुकाबले इस साल डेंगू और मलेरिया के मरीज ज्यादा मिल रहे हैं। अब तक मलेरिया के 30 और डेंगू के 14 मरीज मिल चुके हैं। इस कारण बारिश का थमना और गली-मोहल्लों में पानी जमा हो जाना मुख्य कारण है। इन बीमारियों से बचने के लिए पानी निकासी की व्यवस्था होना जरूरी है। -डॉॅ. प्रियवंदा गुप्ता, जिला मलेरिया अधिकारी रायसेन

डेंगू, मलेरिया के ये हैं लक्षण डेंगू डेन नामक वायरस के कारण होता है, जो मच्छर के काटने से फैलता है। व्यक्ति को दो से सात दिन तक बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में दर्द, आंखों के आसपास दर्द होना, छाती और दोनों हाथों में लाल चकत्ते दाने एवं संक्रमण की गंभीर अवस्था में नाक, मसूड़ों, पेट या आंत से खून का रिसाव होता है।

2019 में मिले थे सबसे ज्यादा 156 डेंगू के मरीज …..
रायसेन जिले में 2019 में सबसे ज्यादा 156 डेंगू के मरीज मिले थे। 2020-21 और 2022 में कोरोना संक्रमण के कारण लोगों द्वारा घरों में साफ-सफाई रखने से मरीजों की संख्या में कमी आई थी। इन सालों में नाम मात्र के ही मरीज मिले थे। 2019 के बाद 2023 में मलेरिया और डेंगू के मरीज ज्यादा मिल रहे हैं। इस स्थिति ने स्वास्थ्य विभाग और नगरीय निकायों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव