मप्र के अनुपम द सोर्स के साथ भारत की मूल कहानी को दुनिया के सामने रखेंगे।

नसीम खान संपादक

मध्य प्रदेश के अनुपम श्रीवास्तव जुड़े १२ डायरेक्टर्स के समूह से, ‘द सोर्स’ के साथ मिलकर भारत की मूल कहानियों को दुनिया के सामने लाएंगे

मुंबई, भारत – वर्ष 2023 से 2025 के लिए ‘द सोर्स’ ने फिल्म निर्माताओं और कहानीकारों की रोमांचक लाइनअप की घोषणा की है।
इस समूह में फिल्म इंडस्ट्री के कुछ बेहतरीन कल्पनाशील और ऊर्जावान प्रतिभाएँ भारतीय लोककथाओं, एक्शन, कॉमेडी, साइंस फिक्शन, क्राइम थ्रिलर्स, हॉरर, सोशल ड्रामा और सच्ची कहानियों को रुपहले पर्दे के जरिए करोड़ों लोगों तक पंहुचाएँगे

मशहूर फ़िल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुवे कहा कि

राज कुमार हिरानी #TheSource के creative mentor रचनात्मक गुरु हैं। ये प्रतिभाशाली फिल्म डायरेक्टर्स कंपनी के साथ मिलकर भारत की मूल कहानियों को दुनिया के सामने लाएंगे।

ग्वालियर में जन्मे , अशोक नगर फिर इंदौर में पड़े वरिष्ठ पत्रकार अनुपम श्रीवास्तव जो पहले ibn7 , आजतक, abp न्यूज़ और news18 में काम कर चुके है वो भी इस प्रोजेक्ट से जुड़े है. अनुपम श्रीवास्तव की कई स्टोरीज पर बॉलीवुड में मूवीज और वेब सीरीज पर काम चल रहा है

अनुपम श्रीवास्तव, हेड, स्टोरी नेटवर्क & रिसर्च का कहना है
“हम अनकहे पहलुओं को उजागर करने के लिए कथा, पात्रों और ऐतिहासिक संदर्भ में गहराई से उतरते हैं जो कहानी कहने में प्रामाणिकता जोड़ते हैं, हम एक समर्पित रचनात्मक समूह है, जो देश के हर कोने कोने से भारत की छिपी हुई कहानियों को खोजने और प्रदर्शित करने पर अपना ध्यान केंद्रित किए हुए है”

ये 12 प्रतिभाशाली लोग जो द सोर्स के साथ जुड़े है उनमें पहला नाम है मोजेज सिंह का जो प्रसिद्ध वेब सीरीज ” ह्यूमन ” के लेखक और निर्देशक है अगला नाम है कैंपस डायरी के निर्देशक प्रेम मिस्त्री का , अनिल राही बर्वे जिन्हें दो हजार अट्ठारह की असाधारण फिल्म तुंबाड के लिए जाना जाता है।

सफल हिंदी फिल्म बधाई हो और नाइट मैनेजर के राइटर शांतनु श्रीवास्तव , तेलुगू फिल्म आर, एक्स, 100 से दमदार ओर शुरुआत करने वाले अजय भूपति ओर द सोर्स के साथ है आशीष शुक्ला जिन्होंने पहले अत्यंत सफल वेब सीरीज अनदेखी का निर्देशन किया और फिर 2021 में कैंडी का भी निर्देशन किया।
नेक्स्ट नेटफ्लिक्स की सीरीज” शी ” के निर्देशक अविनाश दासगुप्ता का नाम भी है इनके अलावा तेलुगु फिल्म मीकू मेरे माकू मेमे (एम2एम2),के लेखक निर्देशक हुसैन सा , हाउस ऑफ नेक्स्ट डोर के निर्देशक मिलन्द राव , कुशल वेद बक्शी, मिहिर लठ ,विराठ पाल जैसी प्रतिभाशाली हस्तियों का ग्रुप है ” द सोर्स”

ये प्रतिभाशाली फिल्म डायरेक्टर्स कंपनी के साथ मिलकर भारत की मूल कहानियों को दुनिया के सामने लाएंगे।

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर