पूर्व कलेक्टर ने की कांग्रेस की ओर से रायशुमारी ।की कार्यकर्ताओं से भेंट

राघवेन्द्र श्रीवास्तव सुल्तानपुर

सुल्तानपुर–विधानसभा चुनाव को लेकर बैठकों का दौर जारी है, भाजपा द्वारा केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की जन हितेषी महत्वकांक्षी योजनाओं के माध्यम से जन जन तक अपनी बात पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है, वही कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव को लेकर अपने पक्ष में जगह तलाशने हेतु प्रयास किए जा रहे हैं !

इसी को लेकर रायसेन जिले मैं कलेक्टर रहे आईएस डीएस राय द्वारा नगर के विश्राम गृह में कांग्रेस की युवा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के बीच बैठक कर अपने पक्ष में भोजपुर विधानसभा के लिए विचार रखें !

 रिटायर्ड कलेक्टर डीएस राय ने कहा कि मैंने बरसों पहले जिला रायसेन में बतौर कलेक्टर करीब ढाई साल इस क्षेत्र में रहते हुए साक्षरता मिशन में बेहतर कार्य किया था ! और इस माध्यम से मैं जिले में गांव गांव घुमा हूं !

और मुझे रायसेन जिले का गहरा अनुभव है , इसी के चलते आज मैं आप लोगों के बीच में हूं ! डीएस राय ने कहा कि मैं रायसेन जिले में बतौर कलेक्टर ढाई साल रहा हूं इन ढाई सालों के बीच मेरा साक्षरता मिशन के चलते घर घर तो नहीं कह सकता मगर लगभग लोगों से मेरा संपर्क रहा हजारों लोग इस माध्यम से मुझसे जुड़े जिनमें कुछ लोग आज भी मुझसे जुड़े हुए हैं, मुझे ऐसा लगता है कि मैं अपने परिचय का मोहताज नहीं हूं मुझे रायसेन जिला लगभग जानता है, मैं जिले से बहुत दूर नहीं पास में ही भोपाल निवास करता हूं इसलिए मुझे जिले से बाहर का नहीं कहा जा सकता, आप सभी के बीच मैं यह कहना चाहता हूं, भोजपुर के लिए जो भी प्रत्याशी हो हमारे बीच का हो जो इस क्षेत्र से पूर्णता वाकिफ हो !इस दौरान बैठक में उपस्थित कांग्रेस के वरिष्ठ एवं कांग्रेस के पार्षदों द्वारा रिटायर्ड कलेक्टर डीएस राय का हर फूल मालाओं से स्वागत किया ! बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ एवं कांग्रेस के पार्षद एवं युवा  उपस्थित रहे !

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर