महिलाओं को सशक्त बनाने चलाई जा रही हैं अनेक योजनाएं- स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी

नसीम खान संपादक

स्वास्थ्य मंत्री ने बड़कुई, महुआखेडा, भूसीमेटा सहित अन्य गॉवों में लाड़ली बहनों को प्रदान किए स्वीकृति पत्र

रायसेन,
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी द्वारा सांची विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बड़कुई, महुआखेड़ा, भूसीमेटा, कमका, चिलवाहा तथा गुदावल सहित अन्य गॉवों में पहुंचकर घर-घर जाकर लाड़ली बहनों को, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा अनेक कदम उठाए गए हैं तथा योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि लाड़ली बहना योजना से प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण का कार्य आसान हुआ है। योजना के तहत लाड़ली बहनों के बैंक खाते में हर महीने एक-एक हजार रू की राशि जमा की जाएगी। योजना से मिलने वाली राशि से महिलाओं को छोटे-छोटे खर्चों के लिए अन्य लोगों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। इस राशि से महिलाएँ घर में फल, दूध, सब्जी आदि खरीदने का कार्य कर सकती हैं। उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत सहित अन्य योजनाओं का भी उल्लेख किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सांची जनपद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोर्ते सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    Live Khabar India | अंतरराष्ट्रीय डेस्क पश्चिम एशिया में जारी तनाव अब एक नए और गंभीर मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला