महिला बाल विकास विभाग की आयुक्त ने रतनपुर में आंगनवाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण

नसीमखान

रायसेन
महिला बाल विकास विभाग की आयुक्त श्रीमती सूफ़िया फारुकी वली द्वारा सोमवार को रायसेन जिले के सांची जनपद के ग्राम रतनपुर में आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक और परियोजना अधिकारी से बच्चों की उपस्थिति, कुपोषित बच्चों, टेक होम राशन की उपलब्धता एवं वितरण के बारे में जानकारी ली। साथ ही बच्चों से भी बात कर उनके ज्ञान का स्तर जाना तथा आंगनवाड़ी में गतिविधियों के बारे में पूछा। निरीक्षण के दौरान महिला बाल विकास विभाग के जिला अधिकारी श्री दीपक संकत भी उपस्थित रहे।
आयुक्त श्रीमती सूफ़िया फारुकी वली ने आंगनवाड़ी केन्द्र में निर्मित पोषण आहार तथा न्यूट्री कॉर्नर की खाद्य सामग्री भी चख कर देखी। इसके अतिरिक्त उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्र में पानी की व्यवस्था, बिजली का मीटर बिल, वजन मशीन की स्थिति, किताबें, स्वास्थ्य जांच चार्ट, पोस्टर, कुर्सी टेबल तथा अडॉप्ट ऐन आगनवाड़ी का सामान भी देखा। आयुक्त द्वारा बच्चों से चित्रकारी भी करवाई गई। साथ ही बच्चों से डिजिटल ऐप के माध्यम से पढ़ाई कराई और टेबलेट चलवाकर भी देखा। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का ऑगमेंटेड रियलिटी के माध्यम से पढ़ाने का तरीका देखा और सराहना की। कार्यकर्ता से आंगनवाड़ी को भारत सरकार के सहयोग से डिजिटल आंगनवाड़ी के रूप में विकसित किए जाने से क्या परिवर्तन आया उसके बारे में भी विस्तार से पूछा। आयुक्त श्रीमती सूफ़िया फारुकी वली ने उपस्थित कॉमन सर्विस सेंटर के मैनेजर श्री हेमंत शर्मा से भारत सरकार के इंटरवेंशन को समझा और राज्य में और आंगनवाड़ी केन्द्रों को इस प्रकार से विकसित करने के लिए चर्चा की। आयुक्त श्रीमती सूफ़िया फारुकी वली द्वारा पर्यवेक्षक, कार्यकर्ता और सहायिका के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें और अधिक बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

  • editornaseem

    Related Posts

    धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, जमकर हुई खरीदारीसोने-चांदी से लेकर बर्तनों और सजावटी सामान की दुकानों पर रही रौनक, पटाखा बाजार में भी दिखा उत्साह

    नसीम खानसांची,,, सनातन धर्म में धनतेरस का विशेष धार्मिक एवं पारंपरिक महत्व माना जाता है। मान्यता के अनुसार इस दिन धन-धान्य और सुख-समृद्धि के प्रतीक के रूप में भगवान धन्वंतरि…

    कलेक्टर ने सांची मे नव माह की 28-29 के आयोजन को लेकर की बैठक दिये निर्देश

    नसीम खानसांची,,, ऐतिहासिक स्थल सांची मे 28-29 नवंबर को आयोजित किए जाने वाले सांची महोत्सव को लेकर गेटवे रिट्रीट मे कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, जमकर हुई खरीदारीसोने-चांदी से लेकर बर्तनों और सजावटी सामान की दुकानों पर रही रौनक, पटाखा बाजार में भी दिखा उत्साह

    धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, जमकर हुई खरीदारीसोने-चांदी से लेकर बर्तनों और सजावटी सामान की दुकानों पर रही रौनक, पटाखा बाजार में भी दिखा उत्साह

    कलेक्टर ने सांची मे नव माह की 28-29 के आयोजन को लेकर की बैठक दिये निर्देश

    कलेक्टर ने सांची मे नव माह की 28-29 के आयोजन को लेकर की बैठक दिये निर्देश

    हाट बाजार में दिखी दीपावली की रौनक, धनतेरस से पहले ही बरसी धनवर्षारंग-बिरंगी झालरों से सजे बाजार, लक्ष्मी प्रतिमा और पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

    हाट बाजार में दिखी दीपावली की रौनक, धनतेरस से पहले ही बरसी धनवर्षारंग-बिरंगी झालरों से सजे बाजार, लक्ष्मी प्रतिमा और पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

    सांची में 28 और 29 नवंबर को होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन

    सांची में 28 और 29 नवंबर को होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा