महोत्सव की तैयारियों के बीच खुले ट्रांसफार्मर बने खतरा, सुरक्षा के इंतजाम अधूरेस्टेशन रोड पर जालियां लगाने की शुरुआत, अन्य स्थानों पर अब भी खुले पड़े हैं ट्रांसफार्मर; करंट से बछिया की मौत की घटना भी नहीं भूले लोग

नसीम खान
सांची,,,विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में 28 एवं 29 नवंबर को आयोजित होने वाले महाबोधि महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जिला प्रशासन से लेकर स्थानीय प्रशासन तक अपने-अपने स्तर पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। वहीं विद्युत मंडल द्वारा भी स्टेशन से स्तूप रोड पर लगे ट्रांसफार्मरों के आसपास सुरक्षा के लिए जालियां लगाने का काम शुरू किया गया है। लेकिन नगर के अनेक स्थानों पर ट्रांसफार्मर अब भी खुले पड़े हैं, जहां सुरक्षा के नाम पर केवल लटकते हुए बिजली के तार ही दिखाई देते हैं।
बताया जा रहा है कि महोत्सव में देश-विदेश से हजारों पर्यटकों और श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही नगर में सैकड़ों अस्थायी दुकानों के लगने की भी उम्मीद है। ऐसे में खुले ट्रांसफार्मर और लटकते बिजली के तार किसी भी समय हादसे का कारण बन सकते हैं। सवाल यह है कि जब महोत्सव के मद्देनजर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है, तब विद्युत मंडल का ध्यान केवल स्टेशन रोड के ट्रांसफार्मरों तक ही सीमित क्यों है? नगर के अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं किए जा रहे हैं?
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही बस स्टैंड परिसर में एक दुकान के सामने बिजली के खंभे से उतर रहे करंट की चपेट में आने से एक बछिया की मौत का वीडियो वायरल हुआ था। इस घटना ने बिजली व्यवस्था की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए थे। इसके बावजूद नगर के अनेक स्थानों पर खुले ट्रांसफार्मर और लटकते तार खतरे को आमंत्रण देते नजर आ रहे हैं।
महोत्सव के दौरान हजारों लोगों की आवाजाही को देखते हुए विद्युत मंडल को चाहिए कि वह किसी अप्रिय घटना का इंतजार किए बिना नगर के सभी खुले ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित जालियों से कवर कराए तथा लटकते तारों को व्यवस्थित करे, ताकि महोत्सव की रौनक के बीच किसी की जान जोखिम में न पड़े।

  • editornaseem

    Related Posts

    वार्ड नं. 5 में टूटी पाइपलाइन की हुई मरम्मत।

    नसीम खानसांची,,, आज नगर के वार्ड नं. 5 में उस समय पेयजल आपूर्ति ठप्प पड़ गई, जब पेयजल पाइपलाइन फूट गई तथा पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई।हालांकि नगर परिषद प्रशासन…

    अंधेरे में रहने वाली ऐतिहासिक नगरी, बौद्ध वार्षिकोत्सव आते ही हो उठी रोशन

    नसीम खान सांची,,, इस ऐतिहासिक नगरी की राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइट हमेशा शोपीस बनकर रह जाती थी। अब जब ऐतिहासिक बौद्ध वार्षिकोत्सव का आगमन हुआ, तब इस नगर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महोत्सव की तैयारियों के बीच खुले ट्रांसफार्मर बने खतरा, सुरक्षा के इंतजाम अधूरेस्टेशन रोड पर जालियां लगाने की शुरुआत, अन्य स्थानों पर अब भी खुले पड़े हैं ट्रांसफार्मर; करंट से बछिया की मौत की घटना भी नहीं भूले लोग

    महोत्सव की तैयारियों के बीच खुले ट्रांसफार्मर बने खतरा, सुरक्षा के इंतजाम अधूरेस्टेशन रोड पर जालियां लगाने की शुरुआत, अन्य स्थानों पर अब भी खुले पड़े हैं ट्रांसफार्मर; करंट से बछिया की मौत की घटना भी नहीं भूले लोग

    वार्ड नं. 5 में टूटी पाइपलाइन की हुई मरम्मत।

    वार्ड नं. 5 में टूटी पाइपलाइन की हुई मरम्मत।

    अंधेरे में रहने वाली ऐतिहासिक नगरी, बौद्ध वार्षिकोत्सव आते ही हो उठी रोशन

    अंधेरे में रहने वाली ऐतिहासिक नगरी, बौद्ध वार्षिकोत्सव आते ही हो उठी रोशन

    बौद्ध वार्षिकोत्सव 28-29 से, सुरक्षा के इंतजाम चाक-चौबंदसांची में दो दिवसीय आयोजन की तैयारियां पूरी, देश-विदेश से पहुंचेंगे बौद्ध अनुयायी

    बौद्ध वार्षिकोत्सव 28-29 से, सुरक्षा के इंतजाम चाक-चौबंदसांची में दो दिवसीय आयोजन की तैयारियां पूरी, देश-विदेश से पहुंचेंगे बौद्ध अनुयायी

    जबलपुर और भोपाल रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस की बैठक, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां l

    जबलपुर और भोपाल रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस की बैठक, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां l

    राहुल गांधी के भोपाल मार्च की तैयारी को लेकर सांची में होगी कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक

    राहुल गांधी के भोपाल मार्च की तैयारी को लेकर सांची में होगी कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक