मासूम के साथ हुई वीभत्स घटना को लेकर सांची में फूटा आक्रोश, क्षत्रिय महासभा व सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन।

नसीमखान सांची
आरोपी को फास्टट्रैक न्यायालय में फांसी की सजा तथा घर को जमींदोज करने की मांग; पूर्व अधिकारी की अभद्र टिप्पणी पर भी कार्रवाई की माँग।
सांची,,,
गौहरगंज के पांजरा गांव में एक नन्ही बालिका के साथ हुई वीभत्स घटना और एक पूर्व वरिष्ठ अधिकारी द्वारा ब्राह्मण समाज की बालिकाओं पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में आज सांची नगर में क्षत्रिय महासभा, नगर का सर्वसमाज तथा बड़ी संख्या में स्कूली छात्राओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित नागरिकों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित दो अलग-अलग ज्ञापन नायब तहसीलदार ललित सक्सेना और थाना प्रभारी जे.पी. त्रिपाठी को सौंपते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार, विगत दिनों पांजरा गांव में सलमान नामक युवक ने एक मासूम बच्ची के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया और घटना के बाद फरार हो गया। इस घटना से क्षत्रिय महासभा सहित नगर के सर्वसमाज और छात्राओं में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया।
इसी क्रम में आज बड़ी संख्या में लोगों ने एकजुट होकर रैली निकाली। रैली के दौरान आरोपी के विरुद्ध नारेबाजी की गई तथा थाना परिसर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी, फास्टट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने तथा फांसी की सजा देने की मांग की गई है। साथ ही आरोपी के घर को बुलडोजर से जमींदोज करने की भी मांग रखी गई।
इसके साथ ही ब्राह्मण समाज ने पूर्व अधिकारी द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी पर कड़ा विरोध जताते हुए सात दिवस के भीतर कठोर कार्रवाई की मांग की है। समाज ने कहा कि यदि नियत समय में कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के बाहर धरना देने को बाध्य होंगे।
घटना पर वरिष्ठ समाजसेवी कमलकिशोर पटेल ने कहा कि “यह घटना दिल दहला देने वाली है, आरोपी को ऐसी सजा मिले जिससे अन्य अपराधियों में भय पैदा हो।”
राजबहादुर सिंह राणा ने कहा कि “अपराधी को ऐसी कड़ी सजा दी जाए जो मिसाल बने।”
वरिष्ठ नेता जवाहर सिंह चौहान ने भी कठोर शब्दों में निंदा करते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
पार्षद विवेक तिवारी, नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, तथा सपा नेता सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी घटना को शर्मनाक बताते हुए न्याय की मांग की।
नगरवासियों ने स्पष्ट किया कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और व्यापक होगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    Live Khabar India | नई दिल्ली प्रदर्शन समाप्त होने के बाद CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) ने सोमवार को पहली बार मीडिया के सामने आकर केंद्र सरकार और पुलिस पर गंभीर…

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    नसीमखान सांचीसांची,,, थाना सांची अंतर्गत ग्राम मेढकी में शनिवार रात करीब 9:30 बजे एक सनसनीखेज वारदात में अज्ञात हमलावरों ने तलवार से हमला कर 25 वर्षीय युवक की हत्या कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी