मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना : जिले में अब तक 17 हजार से अधिक महिलाओं के भरे गए ऑनलाईन आवेदन

नसीम खान संपादक
कलेक्टर श्री दुबे द्वारा प्रतिदिन की जा रही है समीक्षा

रायसेन,
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए पात्र महिलाओं के ऑनलाईन फार्म भरने की प्रक्रिया 25 मार्च से प्रारंभ हो गई है। कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के निर्देशानुसार जिले के गॉवों तथा नगरों के वार्डो में कैम्प लगाकर मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं के ऑनलाईन फार्म भरे जा रहे हैं। जिले में लाड़ली बहना योजना के तहत 27 मार्च को शाम 06 बजे तक कुल 17102 ऑनलाईन आवेदन भरे गए हैं।
जिले के नगरीय निकायों के वार्डो तथा गॉवों में आयोजित किए जा रहे कैम्पों में आने वाली महिलाओं को परेशानी ना हो तथा उन्हें अधिक समय तक इंतजार ना करना पड़े, इसके लिए कैम्पों में फार्म भरने के लिए अधिक संख्या में कम्प्यूटर डेस्क स्थापित कर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही बैठक व्यवस्था, पेयजल सहित हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है। कलेक्टर श्री दुबे द्वारा प्रतिदिन लाड़ली बहना योजना अंतर्गत फार्म भरे जाने की कार्यप्रगति की मॉनीटरिंग तथा समीक्षा की जा रही है। साथ ही जनपद और निकाय स्तर पर भी मॉनीटरिंग की जा रही है।
लाड़ली बहना योजना की नोडल अधिकारी तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू भदौरिया ने बताया कि कलेक्टर श्री दुबे के निर्देशानुसार जिले में कैम्पों की संख्या में वृद्धि की जा रही हैं। दिनांक 27 मार्च को जिले भर में 1237 कैम्प लगाए गए तथा 10 हजार से अधिक ऑनलाईन आवेदन भरे गए हैं। जिले में अभी तक कुल 17102 ऑनलाईन आवेदन भरे गए हैं। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत सभी पात्र महिलाओं के आवेदन भरे जाने के लिए कार्ययोजना बनाकर काम किया जा रहा है। फार्म भरे जाने के लिए जिला, जनपद तथा निकाय स्तर पर कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। साथ ही सेक्टर अधिकारियों की भी ड्यूटी गई है, जिनके द्वारा कैम्पों का निरीक्षण किया जा रहा है। जिला स्तर से प्रतिदिन सेक्टर अधिकारियों से कैम्पवार जानकारी लेते हुए समीक्षा की जा रही है।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़