मौसम बदलते ही किसानों की फिर बड़ी मुसीबत

नसीमखान
सांची। कुछ दिन पहले तक तेज बारिश से उत्साहित किसानों के चेहरों पर अब चिंता की लकीरें गहराने लगी हैं। मानसून की बेरुखी ने खेतों में खड़ी धान और सोयाबीन की फसलों पर संकट के बादल ला दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, कुछ समय पूर्व हुई अच्छी बारिश से किसानों को बंपर फसल की उम्मीद बंधी थी। खेतों में पानी भरने से धान और सोयाबीन की फसलें तेजी से बढ़ने लगी थीं, लेकिन अब बारिश का सिलसिला थम चुका है। मौसम के इस अचानक बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, खासकर उन छोटे किसानों की जो पूरी तरह से मानसून पर निर्भर रहते हैं।
क्षेत्र के अधिकांश किसानों के पास सिंचाई के पर्याप्त साधन नहीं हैं। ऐसे में लगातार सूखे की स्थिति बनी रही तो फसलें खराब होने का खतरा बढ़ सकता है। दूसरी ओर, जिन किसानों के पास निजी संसाधनों से सिंचाई की सुविधा है, वे किसी तरह अपनी फसलों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी सुरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि “बारिश थमे हुए अभी अधिक समय नहीं हुआ है, लेकिन यदि आगामी दिनों में बारिश नहीं होती है तो फसलों को नुकसान पहुंचने की संभावना बढ़ जाएगी। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे कीटनाशकों का समय पर छिड़काव करें ताकि फसल को कीट रोगों से बचाया जा सके।”
किसानों की नजरें अब आसमान की ओर टिकी हैं। वे जल्द बारिश की उम्मीद में दिन-रात मौसम के बदलते रुख को देख रहे हैं। यदि जल्द बारिश नहीं हुई तो इस बार की फसल पर गहरा असर पड़ सकता है, जिससे आर्थिक संकट और गहराने की आशंका है।

  • editornaseem

    Related Posts

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    सांची |नसीम खान रायसेन। सरकार जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की हकीकत कुछ…

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    Live khabar india नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को आयोजित एक प्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप