रायसेन के याकूब, अभय को गोल्ड एंव रेनू को सिल्वर मेडल मेडल

नसीम खान

रायसेन,
चौथे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (अष्ट लक्ष्मी) आसाम 2023-24 में पहली बार पुरूष हाँकी ने पात्रता प्राप्त की एवं पहली ही बार स्वर्ण पदक जीता। टीम में हाँकी फीडर सेंटर मंडीदीप के श्री अभय परिहार ने मीडफीलड में शानदार प्रदर्शन कर टीम को मज़बूती प्रदान की। गुवाहाटी के मौलाना तैयब हाँकी स्टेडियम मे रवीन्द्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय रायसेन पूल के पहला लीग मुक़ाबले में कड़े संघर्ष में बेंगलूरू विश्वविद्यालय से 5-4 से पराजित हो गई थी, इससे टीम और मज़बूत होकर अगले मुक़ाबले में उतरी, रवींद्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने अपने दूसरे लीग मैच में संबलपूर विश्वविद्यालय को 5-0 से पराजित किया। लीग के अंतिम मुक़ाबले में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय की रजत पदक विजेता गुरूनानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर को 5-4 से पराजित कर सेमीफ़ाइनल में प्रवेश किया। सेमीफ़ाइनल रवींद्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय पंजाब को ट्राइब्रेकर में 5-4 से पराजित कर फ़ाइनल में प्रवेश किया। कल दिनांक 25 फरवरी को को देर रात खेले गए फ़ाइनल मुक़ाबले में रवींद्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय रायसेन ने बेंगलूरू विश्वविद्यालय को ट्राइब्रेकर में 4-2 से पराजित कर देश की नम्बर 1 टीम होने का गौरव प्राप्त किया।
उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्यप्रदेश से पुरूष हाँकी में पहली बार कोई टीम ने पात्रता प्राप्त की , रवींद्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने पहली बार पुरूष हाँकी टीम बनाई, पश्चिम क्षेत्र में विजेता बनने के बाद अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय हाँकी प्रतियोगिता के टॉप 8 में आने पर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की पात्रता प्राप्त की और पहली बार में ही चैम्पियन बन इतिहास रच दिया। पुरूष वर्ग के फ़ाइनल मुक़ाबले के पूर्व महिला वर्ग के खेले गए फ़ाइनल मुक़ाबले में सबंलपुर विश्वविद्यालय ने आई.टी.एम. विश्वविद्यालय ग्वालियर जो कि लगातार चौथे वर्ष फ़ाइनल मुक़ाबला खेल रही थी को संघर्षपूर्ण मैच मे ट्राइब्रेकर में 5-4 से पराजित किया। आई. टी. एम. विश्वविद्यालय ग्वालियर को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। आई टी एम विश्वविद्यालय की और से हाँकी फीडर सेंटर मंडीदीप की रेनू यादव ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।
रायसेन के स्टार शूटर श्री याकूब अहमद सिद्दीक़ी ने 50 मीटर 3री पोज़ीशन रिले में कल रात स्वर्ण पदक जीता, याकूब का खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में यह पहला पदक है। याकूब पूर्व में 3 वर्षो में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 5 स्वर्ण पदक जीत चुके है। याकूब का टीम स्कोर, याकूब -579, अमित – 582 एवे हर्षित- 584 इस प्रकार टीम का कुल स्कोर 1745 रहा।
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पहली बार रायसेन जिले के 8 खिलाड़ी अपने खेल का प्रदर्शन कर रहे है। गत तीसरे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स उत्तर प्रदेश में कु. रेनू यादव (हाँकी)ने रजत एंव कु. गंगा लावरिया (रोइंग, वाटर स्पोर्ट्स) में कांस्य पदक प्राप्त किया था। जिले के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे, पुलिस अधीक्षक श्री विकाश शहवाल एवं लिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री जलज चतुर्वेदी ने बधाई तथा शुभकामनाएँ दी है ।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अमर शहीद महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली ने मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी 120वीं जयंती पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’