राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे खेल उत्सव के दूसरे दिवस मिनी मैराथन आयोजित

नसीमखान

रायसेन,
म.प्र. शासन खेल और युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार रायसेन में हाकी के सर्वकालीन महान खिलाड़ी पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद जी की 120वी जयंती राष्ट्रीय खेल उत्सव के अंतर्गत आज दिनांक 30 अगस्त 2025 को रायसेन में मिनी मैराथन आयोजित की गई। जिसे सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मिनी मैराथन जिला खेल परिसर से प्रारंभ होकर शासकीय केंद्रीय विद्यालय, शासकीय कन्या विद्यालय, सागर तिराहा होते हुए जिला खेल परिसर पर संपन्न हुई। मिनी मैराथन में 500 से अधिक खिलाड़ियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में सांची विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, पूर्व केबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह, कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पांडे ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एंव फिट इंडिया की शपथ सभी प्रतिभागियों को दिलायी।
इस अवसर पर सॉची विधायक डॉ चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकुद मनुष्य जीवन में आवश्यक है। शारीरिक गतिविधियों से मनुष्य स्वस्थ व तंदुरुस्त बना रहा था। पूर्व केबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा किहम रायसेन ज़िले में बड़े स्तर पर खेल आयोजन का खाका तैयार कर रहे हैं जिससे खिलाड़ियों को अपने कौशल को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम में जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री जलज चतुर्वेदी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री डीडी रजक सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
मिनी मैराथन में बालक वर्ग में प्रथम स्थान धर्मेन्द्र जाटव सिलवानी, द्वितीय स्थान चन्द्रेश बैरागी सॉची एवं तृतीय स्थान सत्यम पवार सॉची ने प्राप्त किया। जिसमें प्रथम पुरूस्कार 3300/- यह राशि श्री चेतन शर्मा के द्वारा पुरूस्कार के रूप में दी गयी, इसी तरह द्वितीय पुरूस्कार की राशि 2200/- श्री रवि गुरूनानी के सौजन्य से और तृतीय पुरूस्कार की राशि 1100/- श्री कमलेश राजपूत जी के माध्यम से दी गई । इसी तरह बालिक वर्ग से प्रथम शोभा भील, सॉची राशि रू. 3300/- यह राशि श्री शैलेन्द्र बघेल के सौजन्य से दी गई। इसी तरह बालिका वर्ग में द्वितीय स्थान कु. शालनी मालवीय राशि रू 2200/- पुरूस्कार की गई यह राशि श्री हरीनारायण अहिरवार एवं तृतीय स्थान पर लतिका मालवीय रानी दुर्गावती छात्रावास को 1100/- रू दी गई यह राशि लॉन टेनिस क्लब रायसेन के द्वारा दी गई थी । खेल उत्सव के तृतीय दिवस दिनांक 31 अगस्त को साइकल रैली का आयोजन किया जाएगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति भोपाल | अजय अहिरवार |लाइव खबर इंडिया मध्यप्रदेश में जारी किसान आंदोलन…

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा बयान दिया है। किसानों की मांगों और सरकार के रुख पर क्या बोले सीएम, देखें पूरा वीडियो।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल! रंजिश में राकेश लोधी बने निशाना, मुख्य आरोपी समेत विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल! रंजिश में राकेश लोधी बने निशाना, मुख्य आरोपी समेत विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियानबस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्तूप मार्ग, तहसील कार्यालय सहित कई स्थानों की हुई सफाई

    स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियानबस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्तूप मार्ग, तहसील कार्यालय सहित कई स्थानों की हुई सफाई