लौहपुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के 150वें जन्मोत्सव पर रायसेन में रन फॉर यूनिटी दौड़ आयोजितकलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
लौहपुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के 150वें जन्मोत्सव पर तथा राष्ट्रीय एकता दिवस 31 अक्टूबर को रायसेन स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ एवं रन फोर यूनिटि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा, एसपी श्री पंकज पांडे, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय तथा एएसपी श्री कमलेश कुमार द्वारा माल्यार्पण किया गया।
इसके उपरांत कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा सभी को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने, अपने देशवासियों के बीच राष्ट्रीय एकता का संदेश फैलाने का हर संभव प्रयास करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी संकल्प दिलाया गया।

इसके पश्चात रन फॉर यूनिटी दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसमें अधिकारियों, कर्मचारियों, युवाओं तथा छात्र–छात्राओं द्वारा सहभागिता की गई। रन फॉर यूनिटी दौड़ नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए खेल स्टेडियम में समाप्त हुई। इस अवसर पर अनेक विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस जवान और छात्र–छात्राएं उपस्थित रहीं।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण

पुलिस परेड ग्राउंड में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा तथा एसपी श्री पंकज पांडे द्वारा पौधरोपण किया गया। साथ ही अन्य अधिकारियों ने पौधरोपण किया।

  • editornaseem

    Related Posts

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    नसीमखान सांचीसांची,,, थाना सांची अंतर्गत ग्राम मेढकी में शनिवार रात करीब 9:30 बजे एक सनसनीखेज वारदात में अज्ञात हमलावरों ने तलवार से हमला कर 25 वर्षीय युवक की हत्या कर…

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल