वर्षा ऋतु में सांप व जहरीले जीव-जंतुओं से रहें सतर्क, बचाव ही सबसे बड़ा उपचार – डॉ. शिव प्रजापति

रिपोर्ट राजर्षि मिश्रा ✍️

अमरपुर/उमरिया। वर्षा ऋतु के आगमन के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सांप, बिच्छू एवं अन्य जहरीले जीव-जंतुओं के निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसे देखते हुए अमरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉ. शिव प्रजापति ने क्षेत्रवासियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
डॉ. प्रजापति ने बताया कि बारिश के मौसम में बिलों में पानी भर जाने के कारण सांप एवं अन्य विषैले जीव सुरक्षित स्थानों की तलाश में घरों, खेतों एवं आसपास के क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
उन्होंने बताया कि घर के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें, झाड़ियों एवं कचरे को हटाएं तथा रात में बिना टॉर्च के बाहर न निकलें। खेतों में कार्य करते समय जूते एवं पूरे कपड़े पहनकर ही जाएं। बच्चों को भी खुले स्थानों एवं झाड़ियों के पास खेलने से बचाना चाहिए।
डॉ. प्रजापति ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले तो घबराने के बजाय तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचें। झाड़-फूंक, तंत्र-मंत्र या घरेलू उपचार के भरोसे समय बर्बाद न करें। काटे गए स्थान पर चीरा लगाने, विष चूसने या अत्यधिक कसकर बांधने जैसी गलतियां नहीं करनी चाहिए। मरीज को शांत रखें और जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाएं, जहां आवश्यक उपचार एवं एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध कराया जाता है।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वर्षा ऋतु में सावधानी और जागरूकता अपनाकर जहरीले जीव-जंतुओं से होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग हर प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

  • editornaseem

    Related Posts

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर | Live Khabar India मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को यातायात के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर…

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    नई दिल्ली | Live Khabar India 26 दिनों तक चले उपवास के बाद जब सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने का फैसला लिया तो यह खबर पूरे देश में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

    Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

    विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख

    विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख