विख्यात स्थल पर यातायात पुलिस के अभाव से तेज रफ्तार दौडते वाहनों से होती दुर्घटना।

नसीमखान
सांची,,, वैसे तो इस स्थल को विश्व विख्यात स्थल का दर्जा प्राप्त है जहाँ देशी विदेशी पर्यटकों का लगातार आना जाना लगा रहता है परन्तु सरकार के प्रयासों के बावजूद भी इस स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से यातायात पुलिस का अभाव बना हुआ है जिस कारण इस नगर से गुजरे राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की अंधीगति रफ्तार पर लगाम न कसने से दुर्घटना भी बढ रही हैं ।
जानकारी के अनुसार इस स्थल को एक विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल के रूप में जाना जाता है तथा इस स्थल से राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरने से वाहनों की संख्या में भी खासी बृद्धि आई हैं एवं कम दूरी अधिक दूरी के छोटे बडे वाहनों का अंधीगति से दौड़ भाग लगी रहती है वैसे भी यह स्थल के अनेक क्षेत्र व्यसतम क्षेत्र की श्रेणी में आते है इनमे विशेष रूप से हेडगेवार कालोनी नगर का प्रमुख शिवमंदिर चौराहा रामलीला तिराहा जहाँ सीएमराइज स्कूल भी हैं जहाँ से सैकड़ों छात्र छात्राओं का आना जाना लगा रहता है परन्तु इस व्यसतम क्षेत्र में नागरिकों सहित स्कूली छात्रों को सडक पार करने लंबे समय तक वाहनों के ठहरने का इंतजार करना पड़ता है तथा इन छात्रों को सडक पार करने जोखिम उठाने मजबूर होना पडता हैं इसके अलावा गुलगांव चौराहा यह वह क्षेत्र माना जाता है जहर से लगभग पचास गांव के लोगों का भोपाल विदिशा आना जाना लगा रहता है तथा इस चौराहे से ही क्षेत्र भर के किसानों का अपनी खेती बाडी के कामकाज के लिए अपने कृषि यंत्रों सहित दौड़ भाग करनी पड़ती हैं परन्तु इस प्रमुख स्थल पर कहीं भी कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने से लोगो की जान जोखिम में बनी रहती हैं हालांकि इस नगर में सेकडों वाहन दुर्घटना हो चुकी हैं इनमें क ई लोग अपनी जान गंवा बैठे तो क ई लोगों को दुर्घटना के कारण चलने फिरने से भी मोहताज होना पडा है परन्तु इस स्थल पर सुरक्षा के कोई इंतजाम न होने से लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं इतना ही है इस स्थल पर अनेक बार मांग करने के बाद भी कहीं कोई वयस्तम क्षेत्रों में गतिअवरोधक ही बनाये जा सके न ही राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा कही कोई वाहनों की गतिनियंत्रित करने सांकेतिक बोर्ड ही लगाये जा सके हैं हालांकि कमापार के नजदीक जहाँ शराब दुकानों का बोलबाला है तथा निजी बडी बडी होटलों का कारोबार फैला हुआ है उनकी सुरक्षा को देखते हुए गतिअवरोधक तो बना दिये गए परन्तु वह भी इस तर्ज पर बनाए गए हैं कि वहाँ हर दिन वाहन दुर्घटना के लोग शिकार हो रहे है इन गतिअवरोधक होने के कहीं कोई न तो संकेत दर्शाया गया न ही रेडयम पट्टी का उपयोग किया जा सका जिससे अंधेरे उजाले में गतिअवरोधक पर नजर पड सके ।इस लापरवाही पूर्ण ढर्रे के चलते लोगो का दुर्घटना का शिकार होकर घायल होने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है ।इतना सब होते हुए नगर में कहीं कोई यातायात पुलिस की व्यवस्था न होने से अंधीगति से दौडने वाले वाहनों की गति पर लगाम नही कस पा रही हैं जबकि कुछ वर्ष पूर्व इस स्थल पर यातायात पुलिस व्यवस्था रहती थी परन्तु पुलिस प्रशासन द्वारा हटाने से नगर की सडके सुरक्षित नहीं रही हैं नगर वासियों ने इस विख्यात स्थल की प्रसिद्धि को देखते हुए यातायात पुलिस वयवस्था एवं वाहनों की रफ्तार पर लगाम कसने मांग उठाई जाने लगी है इनमें प्रमुख रूप से कमल किशोर पटेल ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के कारण यातायात अधिक हो चुका है वाहनों की गति पर लगाम लगाना चाहिए।वहीं जवाहर सिंह चौहान ने कहा कि पहले वाहनों की संख्या कम हुआ करती थी अब बढ गई हैं जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गए हैं व्यसतम क्षेत्र में गतिअवरोधक निर्मित होना चाहिये ।इसके साथ ही नप के पूर्व उपाध्यक्ष शंकर सिंह राणा का कहना है कि वाहनों की अंधीगति पर लगाम कसने यातायात पुलिस व्यवस्था की जानी चाहिए। इस मामले में विधायक प्रतिनिधि संजीत वर्मा का कहना है कि हम प्रयास कर रहे हैं कि व्यसतम क्षेत्र में गतिअवरोधक बने तथा यातायात पुलिस व्यवस्था के लिए हम लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक डा प्रभूराम चौधरी जी के समक्ष यह मांग रखकर व्यवस्था कराने का प्रयास करेंगे ।इस मामले में इनका कहना है ।।राष्ट्रीय पर वाहनों की संख्या काफी बढ गई हैं वैसे तो हम पुलिस को तैनात कर देते हैं तथा सडक पर हमारी नजर रहती हैं समय समय पर हम स्वयं भी वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने के निर्देश देते रहते है इसके साथ ही हम एसपी सा को पत्र लिखकर यातायात आर, की मांग करेंगे जिससे वाहनों की गति पर लगाम लग सके ।नितिन अहिरवार थाना प्रभारी सांची

  • editornaseem

    Related Posts

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    नसीम खानसांची,,, दीपावली के प्रमुख त्योहार को देखते हुए नगर की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 33 केवी आमखेड़ा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।जानकारी के अनुसार दिनांक 01/11/26…

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    नसीम खानसांची ,,,आज नगर में लौह पुरुष बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।जानकारी के अनुसार आज सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई