विधायक डॉ चौधरी ने पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस रायसेन में प्लेसमेंट ड्राईव का किया शुभारंभप्लेसमेंट ड्राईव में 50 युवाओं का प्राथमिक स्तर पर हुआ चयन

नसीमखान

रायसेन,
रायसेन स्थित प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राईव (रोजगार मेला विशेष भर्ती अभियान) का सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन तथा महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष मनोज कुशवाह द्वारा मां सरस्वती देवी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राईव में विभिन्न कम्पनियों और औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए, जिनके द्वारा विभिन्न पदों पर 50 युवाओं का प्राथमिक स्तर पर चयन किया गया।
सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा कि आज यहां आयोजित रोजगार मेला युवाओं के लिए रोजगार प्राप्त करने का अच्छा अवसर है। इस रोजगार मेले में मेगनम, राजरूप मोटर जंक्शन (मारूति सुजूकी), जस्ट डॉयल, जेके बॉयो एग्रीटेक, आईपीएस ग्रुप (म्पबीमत/टम्ब्ट क्मूं) सहित अन्य कम्पनियों के प्रतिनिधि आए हैं, जिनके द्वारा विभिन्न पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में व्यवसायिक शिक्षा पर भी जोर दिया जा रहा है। युवाओं के पास अब अपना कैरियर बनाने के लिए पहले से ज्यादा विकल्प उपलब्ध हैं। जिस क्षेत्र में बच्चों की, युवाओं की रूचि होती है उस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मदद की जा रही है।
विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि युवा आत्मनिर्भर बनें और देश-प्रदेश के विकास में सहभागी बनें इसके लिए सरकार द्वारा अनेक कौशल उन्नयन कार्यक्रम और स्वरोजगार योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ पाकर आज अनेक युवा सफल उद्यमी हैं। युवा स्वरोजगार स्थापित कर न सिर्फ स्वयं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रहे हैं, बल्कि अन्य युवाओं को भी रोजगार दे रहे हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा ने कहा कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लगातार काम किया जा रहा है। हमारे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा भी मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यहां उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे कि अधिक से अधिक उद्योग स्थापित हों और रोजगार के अवसर बढ़ें। सरकार द्वारा स्वरोजगार स्थापित करने के लिए भी युवाओं को कम ब्याज दर पर बैंक के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाता है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा ने कहा कि युवाओं को स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए प्रायस करना चाहिए। स्वरोजगार स्थापित करने पर स्वयं तो आत्मनिर्भर बनते ही हैं, साथ ही अन्य व्यक्तियों को भी रोजगार देते हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन ने कहा कि यह प्लेसमेंट ड्राईव युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का अच्छा माध्यम है। सरकार द्वारा भी युवाओं का कौशल उन्नयन कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना सहित अनेक स्वरोजगार योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। कार्यक्रम में श्री राकेश शर्मा और महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री मनोज कुशवाह ने भी संबोधित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा प्लेसमेंट ड्राईव के आयोजन तथा विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु आयीं औद्योगिक संस्थाओं के बारे में अवगत कराया।

  • editornaseem

    Related Posts

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

    रायसेन, नसीम खानपीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में सत्र 2026-27 की प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा…

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगातमेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी

    रायसेन, नसीम खानप्रदेश के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ष्मुख्यमंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगातमेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगातमेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी

    जनसुनवाई में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने नागरिकों की समस्याओं का किया निराकरण

    जनसुनवाई में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने नागरिकों की समस्याओं का किया निराकरण

    प्रो. बिमलेंद्र कुमार ने संभाला साँची विवि के कुलगुरु का पद

    प्रो. बिमलेंद्र कुमार ने संभाला साँची विवि के कुलगुरु का पद

    त्योहारों को लेकर पुलिस हुई अलर्ट, सांची सहित क्षेत्र में निकला भव्य फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर पुलिस हुई अलर्ट, सांची सहित क्षेत्र में निकला भव्य फ्लैग मार्च

    गणेशोत्सव का शुभारंभ होते ही सजीं गणेश प्रतिमाओं की दुकानेंघर-घर हुई गणपति की स्थापना, गूंजने लगे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे

    गणेशोत्सव का शुभारंभ होते ही सजीं गणेश प्रतिमाओं की दुकानेंघर-घर हुई गणपति की स्थापना, गूंजने लगे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे