विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के आह्वान पर सक्ती नगर में गृहे गृहे गायत्री यज्ञ हवन अनुष्ठान संपन्न

जिला शक्ति से रिपोर्टर रामकिशन चन्द्रा

गायत्री परिवार के विचार क्रांति अभियान का भारतीय सनातन संस्कृति, परंपरा को बनाए रखने में महती भूमिका … अधिवक्ता चितरंजय पटेल

वेद माता मां गायत्री के सर्व कल्याणार्थ मंत्र को परम पूज्यनीय गुरुदेव आचार्य श्रीराम शर्मा ने आम व्यक्ति को प्रदान कर उपासना पद्धति को सहज सरल बना दिया वरना पूजा पाठ_कर्मकांड समाज के चंद लोगों तक ही सीमित था, यह उद्गार अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने आज गृहे गृहे गायत्री यज्ञ उपासना के तहत सपरिवार अपने निवास ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में यज्ञ विधान के अवसर पर व्यक्त करते हुए कहा कि आचार्य श्रीराम शर्मा के विचार क्रांति अभियान ने अखिल विश्व में भारतीय सनातन संस्कृति, परंपरा को बनाए रखने में अपने साधकों के माध्यम महती भूमिका अदा की है।
इस अभियान में गायत्री शक्ति पीठ परिवार सक्ती के द्वारा विश्व कल्याण हेतु गृहे गृहे गायत्री यज्ञ उपासना का आग्रह किया गया था जिसके संबंध में आचार्य भगत साहू ने बताया कि विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के आह्वान पर गृहे गृहे गायत्री यज्ञ उपासना के दरम्यान समस्त विश्व में एक साथ एक समय पर घर-घर में गायत्री हवन संपन्न हुआ है जिसमें यज्ञ में शामिल साधकों के द्वारा गायत्री मंत्र के साथ 24 आहुतियां एवं महामृत्युंजय मंत्र की पांच आहुतियों देकर विश्व शांति कल्याण के लिए प्रार्थना की गई तथा प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्व के अनेक देशों के साथ ही देश के करीब 25 लाख घरों में गायत्री उपासना यज्ञ आज संपन्न हुआ जिसके लिए गायत्री परिवार ने सभी साधकों के प्रति साधुवाद प्रकट किया।

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, बेटियों और युवाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर

लोकेशन : जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़संवाददाता : दिलेश्वर चौहान मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु…

जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13 लाख रुपये से अधिक का गांजा जब्त, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट : दिलेश्वर सिंह चौहान (छत्तीसगढ़ ) जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिर्रा थाना पुलिस ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़