कलेक्टर की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित
प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

यूनिसेफ के प्रतिनिधि भी बैठक में हुए शामिल

जिला शक्ति से रिपोर्टर रामकिशन चन्द्रा

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज जिला कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने जिले के प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए है। उन्होंने जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्रों में संस्थागत प्रसव के संबंध में जानकारी ली और लक्ष्य के अनुरूप संस्थागत प्रसव में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मैदानी अमले को ग्रामों का भ्रमण कर गर्भवती माताओं को संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं से लाभान्वित कराने के दिए निर्देश दिए है।
समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं पेयजल, बैठक व्यवस्था, मानव संसाधन, शौचालय, दवाईयों की उपलब्धता, चिकित्सकीय उपकरण, चिकित्सकों की उपस्थिति, बिजली आदि के बारे में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत उन्होंने निर्धारित शेड्यूल अनुसार समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करते हुवे कार्य करने के निर्देश दिए है।
इसके साथ ही जिले में कलेक्टर के निर्देशन में सर्व सक्ती अभियान चलाकर ग्रामजनों को स्वास्थ्य के संबंध में जागरूक किया जा रहा है स्वास्थ्य केन्द्रों का उन्नयन जिले में हो रहा है, स्वास्थ्य सुविधाएं भी बेहतर बनाई जा रही है। आमजनों को स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराने और ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित कराने के लिए सोसियल हेल्थ अवेयरनेश ग्रामों में चलाया जा रहा है। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के महिला पुरुष अधिकारी कर्मचारी ,मितानिन सभी मिलकर चौपाल लगाते है और सभी ग्रामवासियों को वहा आने का आग्रह करते है। इस तरह चौपाल में उपस्थिति होकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी स्वास्थ्य जागरूकता के संबंध में परिचर्चा करते है। इसका परिणाम अब आने लगा है । सक्ती जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में आम लोगो का रुझान अब बढ़ रहा है। आमजन शासन के स्वास्थ्य योजनाओं के महत्व को भी समझ रहे है और उनका लाभ उठा रहे है। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, खंड स्वास्थ्य अधिकारी, बीपीएम, यूनिसेफ के प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, बेटियों और युवाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर

लोकेशन : जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़संवाददाता : दिलेश्वर चौहान मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु…

जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13 लाख रुपये से अधिक का गांजा जब्त, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट : दिलेश्वर सिंह चौहान (छत्तीसगढ़ ) जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिर्रा थाना पुलिस ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़

आमखेड़ा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग आवारा पशुओं की गिरफ्त में ।दुर्घटनाओं का बढा अंधेशा

आमखेड़ा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग आवारा पशुओं की गिरफ्त में ।दुर्घटनाओं का बढा अंधेशा