शिवराज सरकार ने फिर खोला किसानों के लिए खजाना…………

ओलावृष्टि से हुए किसानों के नुकसान की शत – प्रतिशत भरपाई सरकार आरबीसी 6-4 और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से करेगी……..

किसानों द्वारा जीरो (0) प्रतिशत ब्याज पर लिए गए लोन को जमा करने की अवधि सरकार ने एक महीना और बढ़ाई……

30 अप्रैल तक जमा कर सकेंगे किसान अपना लोन………

1 माह की अवधि का ब्याज का पैसा सरकार भरेगी: कृषि मंत्री कमल पटेल……….

कृषि मंत्री ने माना मुख्यमंत्री का आभार और प्रदेश के किसानों की ओर से दी बधाई……….

भोपाल/हरदा। प्रदेश के किसानों के लिए मंगलवार का दिन फिर एक बार खुशखबरी लेकर आया ।शिवराज सरकार ने किसानों के हित में जो कहते हैं वह करते हैं की तर्ज पर किसानों से किए गए वादों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। आज कैबिनेट की बैठक में सर्वप्रथम किसानों की प्राकृतिक आपदा (ओलावृष्टि) से हाल ही में हुए भारी नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए आरबीसी (6/4) और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसानों के नुकसान की भरपाई करने का निर्णय लिया।
प्रदेश के कृषि मंत्री एवं किसान कमल पटेल ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को आज अनेकों सौगाते दी है। इसी कड़ी में किसानों को खरीफ फसल की अल्पकालीन राशि जमा करने का 28 मार्च आखिरी दिन था। जिसे बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया गया है। अब किसान उतना ही जमा करेगा। जितना उसने कर्ज लिया था। उसको ब्याज नहीं देना पड़ेगा। 1 महीने का पूरा ब्याज सरकार भरेगी। जिससे किसान फिर 0% पर ऋण लेने का हकदार बना रहेगा।
मंत्री पटेल ने बताया कि किसानों के हित में तीसरा बड़ा फैसला मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में नर्मदा नियंत्रण मंडल की बैठक में लिया गया है।जिसमें किसानों को कई सिंचाई परियोजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए नर्मदा नदी से पानी को लिफ्ट करने का निर्णय लिया गया। हरदा, खंडवा, डिंडोरी, शहडोल ,सीहोर सहित कई जिलों की भूमि सिंचित होगी। हरदा जिले की अत्यंत महत्वाकांक्षी शहीद इलाप सिंह उदवहन सिंचाई योजना के तहत जिले के 118 गांव की 68 हजार 890 हेक्टेयर जमीन जो सिंचित नहीं हो रही थी। वह अब सिंचित होगी। इस योजना पर 720 करोड रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति भी मुख्यमंत्री के द्वारा प्रदान की गई है।
कृषि मंत्री कमल पटेल ने किसानों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री के द्वारा निर्णय लेने पर प्रदेश और हरदा के किसानों की तरफ से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार प्रकट कर बधाई देते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री जो कहते हैं, वह करते हैं।किसानों के दर्द को समझते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरदा जिले को शत-प्रतिशत सिंचित जिला बनाने की घोषणा की थी। जो आज मुख्यमंत्री चौहान ने पूरी कर दी है। अब तक लंबित पढ़ी सारी योजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति भी आज मिल गई है।

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़