नसीम खान
सांची,,, मौर्य युवा मित्र मंडल, शिव मंदिर की झांकी द्वारा गणेशोत्सव के अवसर पर भव्य महाआरती एवं थाली सजाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
मंडल का यह 8 वां भक्ति संगम वर्ष है। आयोजक नगर परिषद अध्यक्ष श्री पप्पू रेवाराम अहिरवार एवं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुशीला अहिरवार ने बताया कि कार्यक्रम 24 सितंबर 2026 गुरुवार को शाम 7:30 बजे शिव मंदिर परिसर में होगा।
कार्यक्रम में भगवान श्री गणेश जी की भव्य महाआरती की जाएगी। इसके साथ ही माताओं-बहनों के लिए थाली सजाओ प्रतियोगिता रखी गई है, जिसमें प्रथम पुरस्कार 1100 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 551 रुपये एवं तृतीय पुरस्कार 201 रुपये रखा गया है।
आयोजकों ने समस्त नगरवासियों से परिवार सहित उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।





