संविधान दिवस पर सांची में जनजागृति रैली एवं कार्यक्रम का आयोजन।।

नसीमखान सांची
जन क्रांति सामाजिक उत्थान संघ के तत्वावधान में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण, अनेक वक्ताओ ने किया संबोधित।
सांची,,, आज संविधान दिवस के अवसर पर जन क्रांति सामाजिक उत्थान संघ के तत्वावधान में बसस्टैंड परिसर में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई।
जानकारी के अनुसार संघ द्वारा बांसखेड़ा से संविधान जागरूकता रैली निकाली गई, जो जयभीम के नारों से गुंजायमान होती हुई नगर के मुख्य मार्गों से गुजरकर बसस्टैंड परिसर पहुँची। यहाँ संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा के निकट मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व हल्के राम ने किया, जबकि संचालन की जिम्मेदारी प्रसिद्ध आर. एस. यादव ने निभाई। आयोजन में क्षेत्र सहित दूरदराज़ से आए लोगों की बड़ी भागीदारी रही। अनेक साधु-संतों के साथ भगवान बुद्ध के अनुयायी बौद्ध भिक्षु भी उपस्थित रहे।
अनेक वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संविधान की महत्वता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का संविधान है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना होती है। बावजूद इसके देश के भीतर संविधान में बदलाव की बात करना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।
कुछ वक्ताओं ने हिंदू राष्ट्र की मांग करने वालों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल तथा सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों में अधिकांश हिंदू हैं, तब हिंदू राष्ट्र का मुद्दा उठाकर जनता के बीच अनावश्यक भ्रम फैलाया जा रहा है। इसी क्रम में धीरेंद्र शास्त्री के ‘पर्ची’ प्रकरण का भी जिक्र किया गया।
वक्ताओं ने यह भी कहा कि संविधान ने सभी को समान अधिकार दिए हैं। इसी संविधान की बदौलत देश में अनेक कुरीतियाँ समाप्त हुईं और महिलाओं को समान अवसर प्राप्त हुए, जिसके कारण आज महिलाएँ राष्ट्रपति से लेकर अनेक शीर्ष पदों पर सुशोभित हैं। बाबा साहेब के प्रेरणादायी जीवन और योगदान पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को संविधान की शपथ दिलाई गई और संविधान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प कराया गया ।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    Live Khabar India | नई दिल्ली प्रदर्शन समाप्त होने के बाद CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) ने सोमवार को पहली बार मीडिया के सामने आकर केंद्र सरकार और पुलिस पर गंभीर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी