संस्कृति मंत्री श्री धर्मेंद्र लोधी ने ली साँची विवि में समीक्षा बैठकबोधि वृक्ष के दर्शन, नवीन निर्माण कार्यों का निरीक्षण

नसीमखान सांची, रायसेन

साँची विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों में दिखाई रुचि
विश्वविद्यालय को अन्तरराष्ट्रीय बनाने का संकल्प- संस्कृति मंत्री

रायसेन,
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में संस्कृति, पर्यटन एवं धर्मस्व विभाग के मंत्री श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने दौरा कर निर्माण कार्यों को देखा और समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। साँची विश्वविद्यालय परिसर में उन्होंने सर्वप्रथम बोधि वृक्ष के दर्शन किए और पौधारोपण किया। बोधि वृक्ष पर मंत्री जी का स्वागत कुलगुरू प्रो. वैद्यनाथ लाभ, कुलसचिव श्री विवेक पाण्डेय ने किया। बोधि वृक्ष दर्शन उपरांत मंत्री श्री लोधी ने समस्त शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारियों से औपचारिक भेंट की और साँची विश्वविद्यालय के नए परिसर का निरीक्षण भी किया।
संस्कृति मंत्री ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में समस्त शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के एक साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की जिसमें नवीन परिसर निर्माण, पाठ्यक्रमों एवं छात्रों की संख्या के अलावा विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने निर्माण संबंधी कार्य समय पर पूरा करने एवं रास्तों के साथ फुटपाथ बनाने का भी सुझाव निर्माण एजेंसी को दिया।
कुलगुरू प्रो. लाभ और कुलसचिव श्री विवेक पाण्डेय की मौजूदगी में संस्कृति मंत्री द्वारा साँची विश्वविद्यालय को यथायोग्य सहायता एवं सुविधाएं देने का आश्वासन दिया गया। मंत्री श्री धर्मेंद्र लोधी ने कहा कि स्थापना के अनुरूप साँची विश्वविद्यालय को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने का उनका संकल्प है एवं विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों कर्मचारियों को इस संबंध में मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बौद्ध अध्ययन और भारतीय दर्शन तथा भारतीय धर्म और संस्कृति से जुड़े विषयों पर सांची विश्वविद्यालय को अन्य नए-नए पाठ्यक्रम भी लाने चाहिए। संस्कृति मंत्री ने दो पुस्तकों का विमोचन भी किया। समीक्षा बैठक में कुलुगुरु प्रो वैद्यनाथ लाभ ने विश्वविद्यालय की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने संस्कृति मंत्री को इंडियन सोसायटी फॉर बुद्धिस्ट स्टडीज (आईएसबीएस) के रजत जयंती सम्मेलन में भी आमंत्रित किया। कुलसचिव श्री विवेक पाण्डेय ने आभार प्रकट किया।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव