सभी बहनों को स्व-सहायता समूहों से जोड़कर लखपति बनाएंगे- केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान

नसीमखान


दीदियां दुख से सुख की ओर बढ़े, गरीबी से समृद्धि की ओर बढ़े, अपनी आमदनी बढ़ाएं- केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान
रायसेन स्थित वन परिसर में लखपति दीदी सम्मेलन आयोजित

रायसेन
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को रायसेन स्थित वन परिसर में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। सम्मेलन में सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा, पूर्व मंत्री श्री रामपाल सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन तथा श्री राकेश शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित हुए।
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लखपति दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण का काम, बहनों के कल्याण का काम तेजी से हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मॉ, बहन और बेटियों के सम्मान के लिए उनकी आर्थिक उन्नति के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा तो जिंदगी का मिशन ही है, बहनों की जिंदगी बदलना। जिंदगी तब बदलती है, जब हम सशक्त होते हैं और सशक्त में पहली चीज है आर्थिक सशक्तिकरण मतलब आर्थिक रूप से सक्षम होना। केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना से महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ा है, आर्थिक रूप से सशक्त हुई है। लाड़ली बहना योजना की मदद से अनेक लाड़ली बहनों ने छोटे-छोटे काम शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि बहनों को यहीं नहीं रूकना है, अगला कदम है लखपति दीदी बनना। जिसका मतलब है हर बहन की आमदानी एक साल में एक लाख रू से ज्यादा हो।
केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि हर एक दीदी के चेहरे पर मुस्कान हो यही मेरा सपना है। समय आ गया है कि दुख से सुख की ओर बढ़े, गरीबी से समृद्धि की ओर बढ़े, अपनी आमदानी बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि अब प्रोसेसिंग का काम भी किया जाएगा। रायसेन जिले के लिए कुछ गतिविधियां चिन्हांकित की जाएं, जिनमें कच्चे माल को प्रोसेसिंग कर उत्पाद बनाकर विक्रय किए जाएं। जिससे दीदियां अधिक लाभ कमाएं। इसके लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करें सभी महिलाओं को स्वसहायता समूहों से जोड़ेंगे, जो समूह निष्क्रीय हैं उन्हें सक्रिय करेंगे और आजीविका की गतिविधियां और बड़ी करेंगे जिससे कि आमदानी भी बड़ी हो।
केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने सभी दीदियों को संबोधित करते हुए कि हम अपने गांव को गरीबी मुक्त बनाएं। गांव में प्रत्येक व्यक्ति को रोजगार से जोड़े। सभी की आमदानी हो, कोई गरीब ना रहे। हम निश्चय करें कि गरीबी मुक्त गांव बनाने के लिए प्रयास करेंगे। सरकार द्वारा भी गरीबी से मुक्त गांव बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव का विकास, बहनों का कल्याण और किसानों का उद्धार हो इस दिशा में भारत सरकार कार्य कर रही है, महिलाओं की आर्थिक उन्नति से ही देश आगे बढ़ेगा। पूर्व के समय में महिलाएं सिर्फ चूल्हा-चैका ही संभालती थी लेकिन आज के दौर में महिलाएं आर्थिक उन्नति कर लखपति दीदी बन रही हैं और अपने घर परिवार हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं।
केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने सम्मेलन में जिले की लखपति दीदी ग्राम दिवटिया निवासी श्रीमती ललिता नागर, सुनारी निवासी श्रीमती आरती बाई, नरवर निवासी श्रीमती विनीता बाई, श्रीमती ओमवती बाई से संवाद कर आजीविका गतिविधियां, स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उनके जीवन में आए बदलाव, परिवार की आर्थिक स्तर में आए बदलाव आदि के बारे में जानकारी ली। केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने जिले में एनआरएलएम गतिविधियों के बेहतर क्रियान्वयन हेतु जिला प्रशासन को भी बधाई दी। सम्मेलन में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डे, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
लखपति दीदी सम्मेलन में बताया गया कि रायसेन जिले के सातों विकासखण्डों में 1350 प्रवेशित ग्रामों में 113190 लक्षित परिवार हैं। जिले में गठित स्वसहायता समूहों की संख्या 10164 है तथा इन समूहों में 113217 परिवारों को जोड़ा गया है। स्वसहायता समूहों को वर्ष 2024-25 में 60.86 करोड़ रू का ऋण वितरित किया गया है। जिले में स्व-सहायता समूहों से जुड़कर दीदीयों द्वारा व्यावसायिक सब्जी उत्पादन, हेचरी यूनिट, पापड़ यूनिट, मसाला प्रोसेसिंग यूनिट, सिलाई, ड्रोन, रूरल मार्ट आदि गतिविधियां सम्पादित की जा रही है। जिले में 15386 लखपति दीदी हैं तथा वर्ष 2024-25 में लखपति दीदी की संख्या बढ़ाकर 38668 करने का लक्ष्य है।

  • editornaseem

    Related Posts

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    नसीम खानसांची,,, दीपावली के प्रमुख त्योहार को देखते हुए नगर की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 33 केवी आमखेड़ा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।जानकारी के अनुसार दिनांक 01/11/26…

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    नसीम खानसांची ,,,आज नगर में लौह पुरुष बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।जानकारी के अनुसार आज सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई