सरकार की मदद और डॉक्टर्स की संवेदनशीलता से लौटी काव्या की खोई हुई मुस्कान

नसीम खान

रायसेन
शारीरिक विकृति के साथ जन्मीं काव्या सराटे और उनके परिवार को सरकार की मदद तथा डॉक्टरों की संवेदनशीलता से खोई हुई मुस्कान मिल गई। बाड़ी के वार्ड क्रमांक-02 निवासी श्री पुष्पेन्द्र सराठे की पुत्री काव्या कटे होंठ एवं तालू के साथ जन्मीं थी। काव्या के जन्म के साथ ही परिवार के लिए एक बड़ी चिंता ने भी जन्म लिया कि इस अवस्था में बालिका का भविष्य क्या होगा। जब स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ आरबीएसके मेडीकल ऑफीसर डॉ चरण सिंह ठाकुर को काव्या के बारे में ज्ञात हुआ तो उन्होंने अपनी टीम के साथ काव्या की जांच की। इसके उपरांत शासन के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत काव्या का भोपाल के निजी अस्पताल में दो निःशुल्क ऑपरेशन कराए गए। ऑपरेशन के बाद काव्या अब पूर्णतः स्वस्थ्य है। बालिका काव्या के स्वस्थ्य होने से परिजन भी बेहद खुश है और डॉक्टर्स, जिला प्रशासन और सरकार को धन्यवाद देते हुए कहते हैं कि शासन की मदद से काव्या और उनकी खोई हुई मुस्कान फिर लौट आई है।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अमर शहीद महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली ने मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी 120वीं जयंती पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’